फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   now all technical colleges will be graded

पढ़िए, अच्छे कॉलेज में कैसे मिलेगा दाखिला?

Wed, 30 Jul 2014 08:19 AM IST
Updated Wed, 30 Jul 2014 08:19 AM IST
विज्ञापन
now all technical colleges will be graded

प्रदेश के तकनीकी शैक्षणिक संस्थानों की ग्रेडिंग होगी। ऐसा हिमाचल में पहली बार होने जा रहा है। इस कवायद से बच्चों को एडमिशन के दौरान फायदा मिलेगा। जिस शैक्षणिक संस्थान की अच्छी ग्रेडिंग होगी, बच्चे उसको आसानी से चिह्नित कर उसमें प्रवेश ले सकेंगे।

विज्ञापन


हिमाचल में संचालित तकनीकी शैक्षणिक संस्थानों की ग्रेडिंग के लिए सरकार ने योजना बनाई है। योजना के चलते संस्थानों के उपलब्धियों के आधार पर उनको ग्रेड दिया जाएगा। प्रदेश में कई निजी शिक्षण संस्थान बच्चों को तकनीकी शिक्षा दे रहे हैं।
विज्ञापन


योजना के चलते तकनीकी शिक्षा बोर्ड इससे संबंधित आंकडे़ और तथ्यों का एकत्रित कर रहा है। इनके आधार पर ही तकनीकी शिक्षण संस्थानों को सरकार ग्रेडिंग देगी।

दक्षिणी राज्यों में है सुविधा

now all technical colleges will be graded

भारत के दक्षिणी राज्यों में बच्चों के लिए यह सुविधा है। तकनीकी शिक्षण संस्थानों को राज्य सरकारों ने ग्रेडिंग दी है। इससे बच्चों को इसके चयन करने में आसानी होती है। प्रदेश तकनीकी शिक्षा बोर्ड बाहरी राज्यों से इस योजना के संबंध में आंकडे़ एकत्रित कर रहा है।

तकनीकी शिक्षण संस्थानों को ग्रेडिंग देने के लिए स्टाफ की योग्यता सहित पिछले वर्षों में संस्थान की प्लेसमेंट के आंकड़ों को ध्यान में रखा जाएगा। इसके अलावा संस्थान के कैंपस, हॉस्टल, लैब, क्लास रूम आदि अन्य सुविधाओं को भी ध्यान में रखा जाएगा।

तकनीकी शिक्षा मंत्री जीएस बाजी ने कहा कि राज्य में तकनीकी शिक्षण संस्थानों को ग्रेंडिंग से संबंधित कार्य के लिए तकनीकी शिक्षा बोर्ड आंकडे़ एकत्रित कर रहा है। इनके आधार पर बनाई रिपोर्ट को मंत्रिमंडल की बैठक में रखा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed