{"_id":"626ffc3d8e8bf646cd7d2b5c","slug":"notification-issued-honorarium-of-representatives-of-panchayati-raj-institutions-increased-in-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिसूचना जारी: हिमाचल में पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों का मानदेय बढ़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिसूचना जारी: हिमाचल में पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों का मानदेय बढ़ाया
Mon, 02 May 2022 09:15 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 02 May 2022 09:15 PM IST
सार
पंचायती राज संस्थाओं के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के मानदेय में बढ़ोतरी की है। सोमवार को सरकार ने इस संबंध में अधिसूचना जारी की है। बढ़ा हुआ मानदेय एक अप्रैल से देय होगा।
विज्ञापन
पंचायत जनप्रतिनिधियों का मानदेय बढ़ा।
- फोटो : संवाद
विस्तार
हिमाचल प्रदेश सरकार ने पंचायती राज संस्थाओं के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के मानदेय में बढ़ोतरी की है। सोमवार को सरकार ने इस संबंध में अधिसूचना जारी की है। बढ़ा हुआ मानदेय एक अप्रैल से देय होगा। 27 अप्रैल को हुई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने इसे मंजूरी दी थी।
विज्ञापन
जिला परिषद अध्यक्ष को 15 हजार, उपाध्यक्ष को 10 हजार, जिला परिषद सदस्य छह हजार मानदेय मिलेगा। इसके साथ ही पंचायत समिति अध्यक्ष को नौ हजार, उपाध्यक्ष 6500, पंचायत समिति सदस्य 5500 मानदेय मिलेगा। पंचायत प्रधान को 5500, उप प्रधान 3500, ग्राम पंचायत सदस्य को 300 प्रति बैठक दिया जाएगा।
विज्ञापन