{"_id":"68da9f66d41271a4280ccf30","slug":"notice-to-the-head-teacher-for-being-absent-from-school-shimla-news-c-19-sml1002-609454-2025-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: स्कूल से गैर हाजिर पाए जाने \nपर मुख्य शिक्षक को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: स्कूल से गैर हाजिर पाए जाने पर मुख्य शिक्षक को नोटिस
विज्ञापन
केंद्र प्राथमिक स्कूल समरहिल का मामला
कारण बताओ नोटिस का पांच दिन में देना होगा जवाब
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। केंद्र प्राथमिक पाठशाला समरहिल के केंद्र मुख्य शिक्षक बिना छुट्टी के गैर हाजिर पाए गए। विभाग की ऑनलाइन हाजिरी की स्वीफ्ट चैट डेली अटेंडेंस रिपोर्ट में अपलोड की गई। इसमें छात्र-छात्राओं की उपस्थित भी कम पाई गई।
इस पर केंद्र मुख्य शिक्षक को विभाग की ओर से कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इसमें मुख्य शिक्षक को नोटिस जारी किए जाने के पांच दिन के भीतर अपनी गैर हाजिरी और गलत सूचना देने को लेकर जवाब देने का समय दिया है। नोटिस में साफ किया है कि यदि वह कारण बताओ नोटिस का जवाब नहीं देते हैं और अपनी स्थिति को स्पष्ट नहीं करते हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। शिक्षा विभाग के उपनिदेशक प्रारंभिक जिला शिमला कार्यालय के अधिकारी ने केंद्र प्राथमिक पाठशाला समरहिल का निरीक्षण किया। केंद्र मुख्य शिक्षक स्कूल में बिना अग्रिम सूचना और अवकाश की मंजूरी लिए बिना गैर हाजिर पाए गए। शिक्षक ने ऑनलाइन हाजिरी में अपने को उपस्थित दर्शाया है।
ऑनलाइन हाजिरी में स्कूल में सभी विद्यार्थियों को उपस्थित दिखाया था जबकि स्कूल के निरीक्षण करने पर सिर्फ 23 विद्यार्थी ही उपस्थित पाए गए। काम में लापरवाही बरतने और विभाग को ऑनलाइन हाजिरी के सिस्टम में गलत जानकारी देने पर उप निदेशक प्रारंभिक शिक्षक जिला शिमला निशा भलूनी के आदेशों पर कारण बताओ नोटिस जारी किया है। विभाग के खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी की ओर से केंद्र मुख्य शिक्षक को सोमवार को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है। नोटिस जारी करने के पांच दिनों में शिक्षक को अपनी स्थिति स्पष्ट करनी होगी। स्कूल से गैर हाजिर होने और गलत तथ्यों को विभाग को रिपोर्ट करने के लगे आरोपों का जवाब देना होगा।