फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   notice to priyanka gandhi.

जमीन खरीद से जुड़े मामले में प्रियंका वाड्रा को नोटिस

Sat, 13 Jun 2015 09:39 AM IST
Updated Sat, 13 Jun 2015 09:39 AM IST
विज्ञापन
notice to priyanka gandhi.

हिमाचल प्रदेश सूचना आयोग ने प्रियंका गांधी बाड्रा को नोटिस जारी किया है। यह नोटिस आरटीआई की एक अपील पर फैसला सुनाने की तिथि की जानकारी के साथ दिया गया है। यह फैसला 29 जून को सुनाया जाएगा।

विज्ञापन


आयोग ने यह नोटिस प्रियंका गांधी को बतौर थर्ड पार्टी जारी किया है। एक आरटीआई कार्यकर्ता ने राज्य सूचना आयोग के पास अपील की थी कि प्रियंका गांधी वाड्रा की छराबड़ा में जमीन है। इस जमीन की खरीद से जुड़े दस्तावेज आरटीआई में दिलाया जाए। यह सूचना जिला प्रशासन शिमला से मांगी गई थी जिला प्रशासन के जन सूचना अधिकारी और प्रथम अपीलेट अथारिटी ने यह सूचना देने से इनकार किया था।
विज्ञापन

प्रियंका गांधी दे चुकी हैं ये दलील

notice to priyanka gandhi.

इसके बाद सूचना आयोग में आरटीआई कार्यकर्ता ने अपील की। इस अपील की सुनवाई को आयोग के डबल बेंच में हुई। डबल बेंच ने प्रियंका से पूछा था कि बतौर थर्ड पार्टी यह सूचना दी जाए या नहीं। इस पर प्रियंका गांधी ने आयोग में दलील दी थी कि इस सूचना को देने से उनकी जान को खतरा हो सकता है। इसके बाद जो भी फैसला आए। उसकी तिथि बताई जाए।

गौरतलब है कि छराबड़ा में बना रहा उनका मकान इस साल पूरा होने की उम्मीद है। प्रियंका के अलावा सोनिया गांधी खुद भी इस मकान को देखने आ चुकी हैं। इसे हिमाचली शैली में बनाया जा रहा है। इससे पहले इसे एक बार गिराया भी जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed