{"_id":"5d935e558ebc3e01574226e7","slug":"notice-to-electronic-corporation-in-laptop-purchase-high-court-takes-cognizance","type":"story","status":"publish","title_hn":"लैपटॉप खरीद में इलेक्ट्रॉनिक कॉरपोरेशन को नोटिस, हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लैपटॉप खरीद में इलेक्ट्रॉनिक कॉरपोरेशन को नोटिस, हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान
Tue, 01 Oct 2019 07:40 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 01 Oct 2019 07:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल हाईकोर्ट ने श्रीनिवास रामानुजन स्टूडेंट डिजिटल योजना में दसवीं-बारहवीं कक्षाओं और कॉलेजों के मेधावियों के लिए खरीदे जा रहे लैपटॉप में गड़बड़ी के आरोपों को लेकर दायर मामले में राज्य इलेक्ट्रॉनिक्स विकास निगम को नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन
कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश धर्म चंद चौधरी और न्यायाधीश ज्योत्स्ना रिवाल दुआ की खंडपीठ ने प्रार्थी की ओर से दायर याचिका की प्रारंभिक सुनवाई के बाद 21 नवंबर तक सरकार को इस मामले में स्पष्टीकरण देने के आदेश दिए।
विज्ञापन
प्रार्थी ने 9700 लैपटॉप खरीदने को लेकर जारी टेंडर को रद्द करने की अपील की है। याचिका में दिए तथ्यों के अनुसार 9700 लैपटॉप खरीदने का टेंडर एसर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड व एचपी इंडिया सेल्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी को दिया गया है।
विज्ञापन
यह टेंडर अनुचित, अविवेकपूर्ण, मनमाने और गैरकानूनी तरीके से दिए गए हैं। प्रार्थी का कहना है कि यह टेंडर लेनोवो इंडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की बिड को नजरअंदाज कर दिए गए। पिछली बार स्कूल के मेधावी विद्यार्थियों को देने के लिए करीब 17.16 करोड़ रुपये में 10,000 लैपटॉप खरीदे गए थे।
इस बार 23.20 करोड़ में 9700 लैपटॉप खरीदे जा रहे हैं। प्रार्थी के अनुसार शिक्षा मंत्री भी इस सौदे से खुश नहीं है। फिर भी इस टेंडर को रद्द करने की बजाए खरीद प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा रहा है। प्रार्थी ने मौजूदा टेंडर रद्द करने की अपील की है। मामले पर सुनवाई 21 नवंबर को होगी।