फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Not only Dayal Pyari, CM jairam was also pushed, confirmed in forensic investigation

दयाल प्यारी ही नहीं, सीएम जयराम को भी लगा धक्का, फोरेंसिक जांच में हुई पुष्टि

Tue, 11 Feb 2020 05:00 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 11 Feb 2020 05:00 AM IST
विज्ञापन
Not only Dayal Pyari, CM jairam was also pushed, confirmed in forensic investigation
- फोटो : अमर उजाला

दयाल प्यारी ही नहीं, बल्कि सीएम जयराम ठाकुर को भी बलदेव भंडारी के मंच पर आगे बढ़ने से धक्का लगा। फोरेंसिक जांच में पुष्टि हुई है कि भंडारी ने दयाल प्यारी और सीएम जयराम ठाकुर के बीच आने की कोशिश की। इससे दयाल प्यारी को धक्का लगा। सीएम को भी धक्का लगा।

विज्ञापन


हालांकि, फोरेंसिक जांच ने यह भी स्पष्ट किया है कि बलदेव भंडारी के धक्का देने में कोई गलत इरादा नजर नहीं आया है। अगर ऐसा होता तो केवल दयाल प्यारी को ही धक्का लगता। इस बारे में पच्छाद थाने में दयाल प्यारी ने एफआईआर भी दर्ज की है। आरोप लगाया है कि एक रैली में सीएम जयराम ठाकुर के सामने बलदेव भंडारी ने उन्हें धक्का दिया।
विज्ञापन


इस मामले मेें प्रताड़ना की कार्रवाई की मांग की है। चार मई 2019 को लोकसभा चुनाव के दौरान पच्छाद में मुख्यमंत्री की जनसभा हुई थी। एक वीडियो सोशल मीडिया में भी वायरल हुआ, जिसमें दयाल प्यारी को मंच पर धक्का देकर भंडारी को सीएम के पास खडे़ होते दिखाया गया है। जिला परिषद सदस्य दयाल प्यारी अनुसूचित जाति से संबंधित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

Trending Videos

दयाल प्यारी ने चुनाव भी लड़ा, पर हाई गईं 

उन्होंने भंडारी पर प्रताड़ना के आरोप लगाए। मंच पर धक्का मारने के वायरल वीडियो की सत्यता जानने को इसे फोरेंसिक जांच के लिए जुन्गा भेजा गया था। विदेश से सॉफ्टवेयर और टूल आने के बाद जुन्गा लैब में पहली बार इस तरह के वीडियो की जांच हुई।

दयाल प्यारी ने धक्का मारने वाले वीडियो को पुलिस को पेन ड्राइव में वायरल वीडियो सौंपकर केस दर्ज करवाया। भंडारी ने तमाम आरोपों को खारिज किया था। अब पुलिस इस मामले को गैर इरादतन धक्के का मामला साबित कर इसका निपटारा करने की तैयारी में है। 

पिछले वर्ष पच्छाद विधानसभा क्षेत्र से टिकट नहीं मिलने पर दयाल प्यारी ने यहां से बागी होकर भाजपा प्रत्याशी रीना कश्यप के खिलाफ निर्दलीय विधानसभा चुनाव भी लड़ा था। हालांकि वह चुनाव हार गई थीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed