{"_id":"dd08898db0487e11bab906e268377130","slug":"not-everybody-will-be-able-to-get-to-the-pulses-from-depot","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिपो में अब सभी को नहीं मिल पाएंगी दालें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिपो में अब सभी को नहीं मिल पाएंगी दालें
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Thu, 19 Jun 2014 10:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के डिपो में सबको उड़द की दाल नहीं मिलेगी। यह पांच से अधिक सदस्यों वाले परिवारों को मिलेगी। दूसरी ओर अब पांच नहीं, तीन से अधिक सदस्यों वाले परिवारों को ही काबुली चना दाल मिलेगी।
विज्ञापन
नई व्यवस्था इसी महीने से लागू कर दी गई है। दालों के रेट बढ़ाने को खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री जीएस बाली की नहीं-नहीं के बीच ही राज्य खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने लाखों उपभोक्ताओं के साथ कुछ और खेल कर डाला है।
विज्ञापन
25 रुपये प्रति किलो दाल चना सभी परिवारों को पूर्ववत दी जाएगी, मगर 34.99 रुपये प्रति किलो के हिसाब से उड़द की दाल अब केवल उन्हीं परिवारों को दी जाएगी, जिनके सदस्यों की संख्या पांच से ज्यादा है।
विज्ञापन
ऐसे परिवारों की संख्या कम है। पहले यह तीन से ज्यादा परिवारों वाले सदस्यों को दी जाती थी। अब 35.99 रुपये प्रति किलो के हिसाब से काबुली चना तीन से अधिक सदस्यों वाले परिवारों को दिया जाएगा।
प्रदेश में ऐसे परिवारों की संख्या काफी अधिक है। राज्य खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के निदेशक प्रियतु मंडल ने माना है कि दालों के शेड्यूल में बदलाव किया गया है।