एमए एजुकेशन में एक भी छात्र ने नहीं लिया दाखिला, खाली रह गईं 40 फीसदी सीटें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के नए शैक्षणिक सत्र में लगभग 40 प्रतिशत सीटें खाली रह गईं। सीयू में स्नातकोत्तर और स्नातक विषयों की 1002 सीटें है, जिनमें 600 सीटें ही भरी हैं।
एमए में एक भी विद्यार्थी ने दाखिला नहीं लिया है। पिछले साल भी एमए में सिर्फ दो सीटें भरी थीं। एमए न्यू मीडिया में भी 33 में से सिर्फ दो सीटें भरी हैं। सीयू में स्नातक और स्नातकोत्तर में पांच विषय ऐसे हैं, जिनमें एक बार दस से कम ही सीटें भरी हैं।
इसके अलावा बीएफए (मूर्ति कला) में पांच, बीए संस्कृत में छह, एमएससी सीबीबी में सात सीटें भरी हैं। स्नातकोत्तर विषयों के 22 विभागों की 792 में से 270 सीटें खाली हैं।
उधर, केंद्रीय विवि के उपकुलपति डॉ. एचआर शर्मा ने कहा कि अभी कुछ विषयों में छात्रों के दस्तावेजों की जांच प्रक्रिया चल रही है। कई विषयों में खाली सीटें भरने के लिए ओपन कॉल किया जा रहा है।
विषय भरी सीटें रिक्त
बीएफए (चित्रकला) 13 3
बीएफए (मूर्ति कला) 5 11
बीबॉक (एमसी) 14 41
बीबॉक (एफएमसी) 22 33
बीएससी(फिजिक्स) 24 11
बीए (संस्कृत) 6 27
एमए (जेएमसी) 16 17
न्यू मीडिया 2 31
एमए शिक्षा 0 33
एमएससी मैथ 33 0
एमएससी आईटी 33 0
एमए (लाईब्रेरी साइंस) 17 16
अंग्रेजी 29 4
हिंदी 29 4
एमएससी फिजिक्स 26 7
एमएससी(पर्यावरण) 21 12
एमएससी बॉटनी 29 4
एमएससी जूलॉजी 28 5
एमएससी सीबीबी 7 26
एमएससी केमिस्ट्री 28 5
एमबीए 81 18
एमबीए (टीटी) 24 9
अर्थशास्त्र 29 4
एमएसडब्ल्यू 18 15
इतिहास 26 7
समाज शास्त्र 11 22
राजनीति शास्त्र 17 16
संस्कृत 18 16