फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   non pensioners apply for financial assistance Sainik Welfare department

बढ़ी हुई आर्थिक सहायता लेने को आवेदन नहीं कर रहे नॉन पेंशनर्स

Mon, 28 Aug 2017 09:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Mon, 28 Aug 2017 09:31 AM IST
विज्ञापन
non pensioners apply for financial assistance Sainik Welfare department

आर्थिक सहायता राशि बढ़ाने के बावजूद प्रदेश के नॉन पेंशनर्स आवेदन नहीं कर रहे हैं। सैनिक कल्याण विभाग ने इसके लिए पात्र परिवारों को चि‌टिठयां भेजी हैं। जुलाई में बढ़ी हुई आर्थिक सहायता राशि की अधिसूचना जारी हुई है, लेकिन अभी महज 5 फीसदी लोगों ने आवेदन किया है।

विज्ञापन


भारत सरकार और रक्षा मंत्रालय ने सेना के नॉन पेंशनर्स को दी जाने वाली मासिक आर्थिक सहायता में वृद्धि की है। केंद्रीय सैनिक बोर्ड इससे पहले नॉन पेंशनर्स को 1000 रुपये मासिक आर्थिक सहायता देता था, लेकिन अधिकतर नॉन पेंशनर्स इस सहायता राशि को नहीं लेते हैं। 
विज्ञापन


अब केंद्रीय सैनिक बोर्ड ने मासिक आर्थिक सहायता राशि को 1000 रुपये से बढ़ाकर 4000 रुपये मासिक कर दिया है। इसके लिए पात्र नॉन पेंशनर्स को पूरे दस्तावेजों के साथ आवेदन करना होगा। साथ ही हर वर्ष जीवित प्रमाण पत्र बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड करना होगा। वर्तमान में प्रदेश में करीब पांच हजार नॉन पेंशनर्स हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनमें जिला हमीरपुर में करीब 500 नॉन पेंशनर्स हैं। अभी तक सूबे के नॉन पेंशनर्स हिमाचल सरकार से मिलने वाली सामाजिक सुरक्षा पेंशन से गुजारा चला रहे थे।

कुछेक नॉन पेंशनर्स ही केंद्रीय सैनिक बोर्ड की 1000 रुपये आर्थिक सहायता ले रहे थे। इस बीच, केंद्र ने मासिक आर्थिक सहायता चार हजार रुपये मासिक कर दी है। 

आवेदन नहीं कर रहे लोग: गुलेरिया
हिमाचल प्रदेश सैनिक कल्याण विभाग हमीरपुर के उपनिदेशक कर्नल एएस गुलेरिया ने कहा कि चार हजार रुपये मासिक आर्थिक सहायता राशि की अधिसूचना जारी हो चुकी है। लोग बढ़ी हुई आर्थिक सहायता लेने के लिए आवेदन नहीं कर रहे हैं।


उन्होंने अपील की है कि अधिक से अधिक लोग इस योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदन करें। किन्हीं कारणों से थल सेना, वायु और नेवी की नौकरी छोड़ने वाले हवलदार रैंक के वे सभी पूर्व सैनिक और वीर नारियां पात्र हैं, जिनकी आयु 65 वर्ष से अधिक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed