फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   non board classes Exams will begin from March 4, Samagra Shiksha Abhiyan released the date sheet

हिमाचल: नाॅन बोर्ड कक्षाओं की परीक्षाएं 4 मार्च से, समग्र शिक्षा अभियान ने जारी की डेटशीट

Wed, 12 Feb 2025 12:09 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 12 Feb 2025 12:09 PM IST
सार

 समग्र शिक्षा अभियान के राज्य परियोजना कार्यालय ने पहली, दूसरी, चौथी, छठी और सातवीं कक्षा की परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी है।

विज्ञापन
non board classes Exams will begin from March 4, Samagra Shiksha Abhiyan released the date sheet
परीक्षा(सांकेतिक) - फोटो : freepik

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के ग्रीष्मकालीन छुट्टियों वाले स्कूलों में चार मार्च से असेसमेंट परीक्षाएं शुरू होंगी। समग्र शिक्षा अभियान के राज्य परियोजना कार्यालय ने पहली, दूसरी, चौथी, छठी और सातवीं कक्षा की परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी है। इन कक्षाओं में किसी भी विद्यार्थी को फेल नहीं किया जाता है। असेसमेंट परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर वार्षिक ग्रेडिंग तैयार की जाएगी। सभी केंद्रों में सुबह 10 बजे परीक्षा शुरू होगी।

विज्ञापन


तीन घंटे की परीक्षा दोपहर एक बजे तक चलेगी। परीक्षाओं को सुचारु रूप से करवाने के लिए सभी जिला उप निदेशकों को आदेश जारी कर दिए गए हैं। सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले लाखों विद्यार्थी परीक्षाएं देंगे। जानकारी के मुताबिक परीक्षा परिणाम ई संवाद एप पर अपलोड किया जाएगा। 31 मार्च को स्कूलों में परिणाम घोषित होंगे। अप्रैल 2025 से ग्रीष्मकालीन स्कूलों में नया शैक्षणिक सत्र शुरू होगा।

विज्ञापन

ये रहेगा शेड्यूल
11 मार्च को पहली कक्षा का अंग्रेजी, दूसरी का गणित का पेपर होगा। वहीं, 12 मार्च पहली व दूसरी कक्षा का हिंदी और 15 मार्च को पहली का गणित व दूसरी का अंग्रेजी का पेपर होगा। वहीं 10 मार्च को चौथी कक्षा का हिन्दी, 13 को गणित, 15 को अंग्रेजी और 17 को पर्यावरण की परीक्षा होगी। इसके अलावा चार मार्च को छठी कक्षा का संस्कृत, सातवीं का योग/संस्कृति का पेपर होगा। वहीं, पांच को छठी का ड्राइंग, सातवीं का संस्कृत, छह को छठी का हिंदी व सातवीं का सोशल साइंस का पेपर होगा। सात मार्च को छठी का योग, सातवीं का हिंदी, 10 मार्च को छठी व सातवीं की अंग्रेजी की परीक्षा होगी। 12 मार्च को छठी की साइंस, सातवीं की ड्राइंग, 15 मार्च को छठी व सातवीं की ग णित की परीक्षा होगी। 17 मार्च को छठी का सोशल साइंस व सातवीं का विज्ञान का पेपर होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed