फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   No user charges will increase in DDU at shimla

रिपन अस्पताल ने मरीजों को दी बड़ी राहत

Fri, 20 Jun 2014 08:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 20 Jun 2014 08:46 AM IST
विज्ञापन
No user charges will increase in DDU at shimla

दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल ने मरीजों को बड़ी राहत दी है। रोगी कल्याण समिति की वार्षिक बैठक में किसी भी तरह के यूजर चार्जिज नहीं बढ़ाए गए हैं। डीडीयू में सीसीटीवी कैमरे लगाने की मंजूरी दे दी गई है।

विज्ञापन


जन औषधि केंद्र को आईजीएमसी अस्पताल के पैटर्न पर चलाने के लिए भी हामी भरी गई है। आईजीएमसी की तर्ज पर सिक्योरिटी गार्ड तैनात करने के प्रस्ताव को खारिज कर दिया गया है।
विज्ञापन


दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल की रोगी कल्याण समिति की बैठक में 2014-15 का 1 करोड़ 79 लाख 68 हजार की राशि का अनुमानित बजट वीरवार को स्वीकृत किया गया।

उपायुक्त दिनेश मल्होत्रा की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया। उपायुक्त ने कहा कि 1 करोड़ 79 लाख 35 हजार की राशि विभिन्न कार्यों पर खर्च की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोगियों के उपयोग के लिए विभिन्न उपकरणों व यंत्रों की खरीद के लिए 66 लाख की राशि खर्च की जाएगी जबकि 32 लाख विभिन्न निर्माण कार्यों पर खर्च किए जाएंगे।

बीते साल मिली एक करोड़ 70 लाख की राशि

उन्होंने बताया कि बीते साल रोगी कल्याण समिति को 1 करोड़ 70 लाख 95 हजार की राशि विभिन्न साधनों से रोगी कल्याण समिति को आई जबकि 1 करोड़ 38 लाख 72 हजार की राशि रोगियों के कल्याण के लिए विभिन्न कल्याणकारी कार्यों पर खर्च की गई थी।


बैठक में चिकित्सा अधीक्षक एवं सदस्य सचिव डॉ. पीएल गोंटा ने विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी। अध्यक्ष जिला परिषद चंद्रेश्वर प्रसाद, अध्यक्ष व्यापार मंडल शिमला इंद्रजीत सिंह, नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. उमेश भारती, जिला आयुर्वेद अधिकारी डा. अनिल मेहता समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed