फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   No teacher took fraud degree from MBU in 15 degree colleges in Himachal

हिमाचल के15 डिग्री कॉलेजों में नहीं मिला एमबीयू से डिग्री लेने वाला कोई शिक्षक

Sun, 05 Sep 2021 11:28 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sun, 05 Sep 2021 11:28 AM IST
सार

उच्च शिक्षा निदेशालय के अनुसार मानव भारती विश्वविद्यालय से शिक्षा प्राप्त करने वाले कई लोगों ने कॉलेजों और स्कूलों में शिक्षकों की नौकरी हासिल की है। यह विश्वविद्यालय अब फर्जी डिग्रियों के फेर में फंसा है। ऐसे में शिक्षा निदेशालय ने ऐसे शिक्षकों की सूची एकत्र करने का फैसला लिया है, जिन्होंने इस विवि से डिग्री ली है। 

विज्ञापन
No teacher took  fraud degree from MBU in 15 degree colleges in Himachal
हिमाचल उच्च शिक्षा निदेशालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फर्जी डिग्री के आरोप में घिरे जिला सोलन के मानव भारती विश्वविद्यालय (एमबीयू) से प्रदेश के 15 कॉलेजों में नियुक्त किसी भी शिक्षक ने डिग्री नहीं ली है। अन्य कॉलेजों से अभी इस बाबत जानकारी नहीं आई है। उधर, उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा ने शनिवार को जारी आदेशों में सभी स्कूलों में नियुक्त शिक्षकों और कॉलेजों में नियुक्त लाइब्रेरियन और असिस्टेंट लाइब्रेरियन की डिग्रियों का ब्योरा भी तलब किया है। जिला उपनिदेशकों से पूछा गया है कि इनमें कितने शिक्षकों ने एमबीयू से डिग्री ली है। इस जानकारी को शिक्षा निदेशालय की ओर से पुलिस को सौंपा जाएगा।

विज्ञापन


उच्च शिक्षा निदेशालय के अनुसार मानव भारती विश्वविद्यालय से शिक्षा प्राप्त करने वाले कई लोगों ने कॉलेजों और स्कूलों में शिक्षकों की नौकरी हासिल की है। यह विश्वविद्यालय अब फर्जी डिग्रियों के फेर में फंसा है। ऐसे में शिक्षा निदेशालय ने ऐसे शिक्षकों की सूची एकत्र करने का फैसला लिया है, जिन्होंने इस विवि से डिग्री ली है। इस जानकारी को जुटाने के बाद पुलिस देखेगी कि कॉलेज और स्कूल में नियुक्त ऐसे शिक्षकों की डिग्रियां फर्जी हैं या सही। मानव भारती विश्वविद्यालय की करीब 36 हजार डिग्रियां संदेह के घेरे में हैं। मात्र पांच हजार डिग्रियों को सही बताया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed