{"_id":"6193be4ea7c4df73f60629c6","slug":"no-road-connectivity-in-haripurdhar-remote-village-people-suffering","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुविधा से महरूम: चार किमी खड़ी चढ़ाई में पीठ पर उठाकर सड़क तक पहुंचाया मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुविधा से महरूम: चार किमी खड़ी चढ़ाई में पीठ पर उठाकर सड़क तक पहुंचाया मरीज
Tue, 16 Nov 2021 07:51 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिपुरधार (सिरमौर)
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिपुरधार (सिरमौर)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Tue, 16 Nov 2021 07:51 PM IST
सार
बलीराम की तबीयत ज्यादा बिगड़ी तो ग्रामीणों ने उसे साढ़े चार किमी की खड़ी चढ़ाई में पीठ पर उठाकर सड़क तक पहुंचाया। इसमें ग्रामीणों को दो घंटे का समय लगा। इस बीच मरीज को उठाने वाले दर्जन भर लोगों के पसीने छूट गए।
विज्ञापन
मरीज को पीठ पर उठाकर अस्पताल ले जाते ग्रामीण।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिरमौर के कई दुर्गम इलाके आज भी सड़क सुविधा से महरूम हैं। सड़क के अभाव में कई बार ग्रामीणों की जान पर बन आती है। ऐसा ही वाक्या मंगलवार सुबह हरिपुरधार क्षेत्र की बढ़ोल पंचायत के कुणा गांव में हुआ। यहां बलीराम को मंगलवार सुबह दिल का दौरा पड़ा तो ग्रामीणों को उसे पीठ पर उठाकर सड़क तक पहुंचाना पड़ा। कुणा गांव से सड़क की दूरी करीब साढ़े चार किमी है।
विज्ञापन
सड़क तक पहुंचने के लिए कुणा गांव से खड़ी चढ़ाई का सामना करना पड़ता है। बलीराम की तबीयत ज्यादा बिगड़ी तो ग्रामीणों ने उसे साढ़े चार किमी की खड़ी चढ़ाई में पीठ पर उठाकर सड़क तक पहुंचाया। इसमें ग्रामीणों को दो घंटे का समय लगा। इस बीच मरीज को उठाने वाले दर्जन भर लोगों के पसीने छूट गए। यहां ऐसा पहली बार नहीं हुआ है। इससे पहले भी चारपाई और पीठ पर उठाकर ही मरीजों को सड़क तक पहुंचाना पड़ता है। कई बार तो मरीज बीच रास्ते में दम तोड़ चुके हैं।
विज्ञापन
मरीज को हरिपुरधार से प्राथमिक उपचार के बाद आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया गया है। कुणा गांव के नरेश शर्मा ने बताया कि नवंबर 2016 में सड़क निर्माण का कार्य शुरू हुआ था। पांच वर्ष बीतने के बाद भी कार्य पूरा नहीं हुआ। गांव तक सड़क भी लगभग बनकर तैयार हो गई थी। इसी बीच ठेकेदार ने कार्य बंद कर दिया। अधिशासी अभियंता आरके शर्मा ने बताया कि कुणा सड़क से मलबा हटाने के लिए जेसीबी को भेज दिया है। ठेकेदार को डंगे लगाने के लिए भी कहा जाएगा।
विज्ञापन