फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   no pension for baksho devi mother.

लालफीताशाही में फंस गई बख्शो की मां की पेंशन

Sat, 02 Jan 2016 11:02 AM IST
Updated Sat, 02 Jan 2016 11:02 AM IST
विज्ञापन
no pension for baksho devi mother.

आखिर सामाजिक सुरक्षा पेंशन से वंचित बख्शो के परिजनों की फाइल कहां गुम हो गई। सरकारी आदेशों पर पड़ताल बताती है कि ग्राम सभा की बैठक में ईसपुर पंचायत ने बख्शो की मां विमला देवी और बुजुर्ग नाना दाताराम को पेंशन दिलाने की पहल तो की, लेकिन यह फाइल आगे नहीं सरक सकी। इसके लिए कौन जिम्मेवार है, यह विभागीय जांच तय करेगी।

विज्ञापन


बहरहाल, ‘अमर उजाला’ में मुद्दा उठने के बाद सरकार के आदेशों पर जिला लोक संपर्क विभाग ने अपनी रिपोर्ट निदेशालय को भेज दी है। जानकारी के अनुसार 16 अप्रैल, 2012 को ग्राम सभा में ईसपुर पंचायत ने कुल 33 लोगों के नाम सामाजिक सुरक्षा पेंशन के लिए प्रस्तावित किए। इनमें 15वें नंबर पर विमला देवी का नाम शामिल था।
विज्ञापन


कायदे से विमला देवी का आवेदन सामाजिक सुरक्षा पेंशन की बजाय विधवा पेंशन के लिए भेजा जाना था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। विमला देवी की उम्र मौजूदा समय में 47 वर्ष है, जबकि 60 वर्ष से ऊपर के लोग सामाजिक सुरक्षा पेंशन के हकदार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

विभाग के पास नहीं पहुंचा कोई आवेदन

no pension for baksho devi mother.

इसी तरह बख्शो के नाना दाताराम का आवेदन भी इसी ग्राम सभा में रखा गया, जिसे पंचायत प्रस्ताव में 19वें नंबर पर रखा गया। पंचायत रिकॉर्ड के मुताबिक दाताराम का जन्म वर्ष 1935 है। इसके तहत वह 80 वर्ष से ऊपर 1200 रुपये की पेंशन के हकदार हैं। दुर्भाग्य है कि मुफलिसी में दिन काट रहे इस परिवार के पेंशन की फाइल ही कहीं गुम है।

विभाग के पास नहीं पहुंचा कोई आवेदन : सूद

जिला कल्याण अधिकारी आसीम सूद ने कहा कि उन्होंने ईसपुर पंचायत का दौरा कर वस्तुस्थिति जानी, लेकिन विभाग के पास बख्शो के परिवार की ओर से कोई भी आवेदन जमा नहीं है। संबंधित पंचायत सचिव से विस्तृत जानकारी मांगी गई है। पंचायत सचिव इन दिनों इलेक्शन ड्यूटी पर हैं।

विभाग ने तैयार की रिपोर्ट : जसवाल
सरकार के आदेशों पर बख्शो के परिजनों को पेंशन संबंधी मामलों की पड़ताल कर रहे एपीआरओ राजेश जसवाल ने बताया कि विभाग ने रिपोर्ट तैयार कर निदेशालय को भेज दी है। जुटाई गई जानकारी के मुताबिक विमला देवी और दाताराम के मामले 2012 की ग्राम सभाओं में रखे थे, लेकिन उसके बाद इन दस्तावेजों की जानकारी नहीं मिल सकी है। पंचायत सचिव के लौटने पर ही इसकी अधिक जानकारी मिल सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed