फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   No LPG subsidy for IAS, HAS and doctor in himachal in 2016.

हिमाचल में हजारों उपभोक्ताओं की बंद होगी गैस सब्सिडी

Wed, 30 Dec 2015 09:41 AM IST
Updated Wed, 30 Dec 2015 09:41 AM IST
विज्ञापन
No LPG subsidy for IAS, HAS and doctor in himachal in 2016.

हिमाचल में हजारों उपभोक्ताओं को नए साल से गैस सब्सिडी नहीं मिलेगी। दस लाख रुपये की सालाना आय वालों के दायरे में प्रदेश के कई वरिष्ठ आईएएस, आईपीएस, आईएफएस, एचएएस, एचपीएस, डाक्टर, क्लास वन और क्लास टू अफसर आ रहे हैं। प्रदेश में 14 लाख से अधिक घरेलू गैस सिलेंडर उपभोक्ता हैं।

विज्ञापन


दस लाख सालाना आय का फैसला ग्रॉस इनकम पर नहीं, टैक्सेबल इनकम पर लागू होगा। अगर ग्रॉस इनकम 10 लाख रुपये से ज्यादा है लेकिन टैक्सेबल इनकम इससे कम है तो गैस सब्सिडी मिलती रहेगी। प्रदेश के करीब एक लाख घरेलू गैस उपभोक्ताओं की गैस सब्सिडी पहले से ही बंद है। पहल योजना से नहीं जुड़ने पर इन उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर की पूरी कीमत चुकानी पड़ रही है।

विज्ञापन

केंद्र की सख्ती के बाद बंद होगी सब्सिडी

No LPG subsidy for IAS, HAS and doctor in himachal in 2016.

योजना से जुड़ चुके उपभोक्ताओं को गैस कंपनियां हर माह सब्सिडी की राशि बैंक खाते में लौटाती है। योजना से लिंकेज नहीं करवाने वाले उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर खरीदने के लिए अन्य उपभोक्ताओं के मुकाबले वैट की राशि भी अतिरिक्त चुकानी पड़ रही है। प्रदेश में 14 लाख रसोई गैस उपभोक्ता हैं।

गैस कंपनियों का कहना है कि सात प्रतिशत उपभोक्ताओं ने अभी तक लिंकेज नहीं करवाई है। इसके चलते इन उपभोक्ताओं को सब्सिडी नहीं दी जा रही है। इसके अलावा करीब 50 हजार उपभोक्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर गैस सब्सिडी स्वयं छोड़ दी है। अब केंद्र सरकार की सख्ती के बाद हजारों और उपभोक्ताओं की गैस सब्सिडी बंद हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed