फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   no extension in retirement age : virbhadra

नहीं बढ़ाएंगे रिटायरमेंट ऐज: वीरभद्र

Tue, 20 May 2014 09:28 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/ अमर उजाला, शिमला Updated Tue, 20 May 2014 09:28 AM IST
विज्ञापन
no extension in retirement age : virbhadra

वीरभद्र सिंह ने कहा कि  वित्तीय संकट के कारण राज्य सरकार कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति उम्र नहीं बढ़ाएगी। बचत का कोई और रास्ता निकाला जाएगा। राज्य को 13वें वित्तायोग की सिफारिशों के कारण भी करीब 10 हजार करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस बार उनकी सरकार ने पहले महीने से ही खराब वित्तीय स्थिति में काम शुरू किया। इसका श्रेय पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल को जाता है। उन्हाेंने पंजाब सरकार की नकल करते हुए कर्मचारियों को ऐसे बेतुके स्केल दे दिए जो वेतन आयोग की सिफारिशों के बाद संशोधित किए गए थे। इससे राज्य पर सालाना 1300 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बोझ पड़ा।
विज्ञापन


वीरभद्र सिंह ने दोहराया कि चुनाव पूर्व बागियों की वापसी पर कांग्रेस ने गलती की। या तो किसी को भी नहीं लिया जाता, या फिर सभी को ले लिया जाता। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। उन्होेंने कहा कि कांग्रेस में वन मैन वन पोस्ट का फार्मूला लागू किया जा रहा है, इसकी जानकारी उन्हें नहीं है। इसका कोई ज्यादा महत्व भी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोनिया गांधी से मिलने आज दिल्ली जाएंगे
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी से मिलने के लिए मंगलवार को नई दिल्ली जाएंगे। उन्होंने कहा कि वह चुनाव बाद की परिस्थितियों पर बात करेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नरेंद्र मोदी की लहर में हारी है। मोदी ने देश को कई सपने दिखाए। जब ये सपने पूरे नहीं होंगे, तो खुद जनता का मोह मोदी से टूटेगा।

2-4 लोग कर रहे हैं उछलकूद, बाकी पूरी पार्टी साथ
मुख्यमंत्री ने एक सवाल के जवाब में कहा कि उनके खिलाफ कांग्रेस के नाराज विधायकों की बैठकों की खबरें आती रहती हैं। 2-4 लोग हैं जो उछलकूद करते रहते हैं, लेकिन इससे कुछ नहीं होने वाला, क्योंकि पूरी पार्टी उनके साथ है। आशा कुमार को कैबिनेट में शामिल करने की अटकलों को भी उन्होेंने पूरी तरह खारिज कर दिया।


जारी रहेगी कांग्रेस चार्जशीट के मामलों की जांच
मुख्यमंत्री ने दोहराया कि कांग्रेस चार्जशीट के आधार पर चल रही विजिलेंस जांच जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि फोन टैपिंग केस में जल्द चालान पेश किया जाएगा। इस केस में ऐसे काफी तथ्य हैं कि कोर्ट में इसे साबित किया जा सके। अन्य मामलों में भी विजिलेंस की जांच पूर्व की तरह चलती रहेगी। कांग्रेस सरकार इसके लिए बाध्य है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed