{"_id":"6324a33aad71057f9352ba25","slug":"no-entrance-exam-for-phd-in-sardar-patel-university-mandi","type":"story","status":"publish","title_hn":"SPU Mandi: एसपीयू में पीएचडी की पढ़ाई के लिए नहीं होगी प्रवेश परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
SPU Mandi: एसपीयू में पीएचडी की पढ़ाई के लिए नहीं होगी प्रवेश परीक्षा
Fri, 16 Sep 2022 09:55 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Fri, 16 Sep 2022 09:55 PM IST
सार
विवि के प्रशासनिक मामलों के डीन डॉ. दीपक पठानिया ने कहा कि 30 सितंबर तक पीएचडी की 29 सीटों के लिए आवेदन किए जा सकते हैं।
विज्ञापन
सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सरदार पटेल विश्वविद्यालय (एसपीयू) में पीएचडी की पढ़ाई के लिए प्रवेश परीक्षा नहीं होगी। पीजी में प्राप्त अंकों और निजी साक्षात्कार के आधार पर ही मेरिट बनाई जाएगी। विवि ने प्रक्रिया शुरू कर दी है। पहले चरण में 29 सीटों को भरने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए अभ्यर्थियों से 30 सितंबर तक आवेदन भी मांगे गए हैं। इन सीटों पर चयन की प्रक्रिया के लिए कोई प्रवेश परीक्षा नहीं होगी।
विज्ञापन
70 प्रतिशत अंक पीजी में प्राप्त अंकों के आधार पर होंगे, जबकि 30 प्रतिशत अंक निजी साक्षात्कार के होंगे। सात अक्तूबर को अभ्यर्थियों को विवि में निजी साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। यहां पर पीएचडी से संबंधित विभागों के विशेषज्ञ अभ्यर्थियों को रिसर्च रुचि और प्रदर्शन के मुताबिक अंक देंगे। विवि के प्रशासनिक मामलों के डीन डॉ. दीपक पठानिया ने कहा कि 30 सितंबर तक पीएचडी की 29 सीटों के लिए आवेदन किए जा सकते हैं।
विज्ञापन
ये अभ्यर्थी कर सकेंगे आवेदन
पीएचडी की 29 सीटों के लिए यूजीसी नेट (जेआरएफ), यूजीसी सीएसआईआर, जेआरएफ, आईएनएसपीआईआरई, राजीव गांधी फेलोशिप, मौलाना आजाद फेलोशिप, टीचर फेलोशिप अवार्डी, आईसीएसएसआर, डीबीटी-जेआरएफ, आईसीएमआर आवेदन कर सकेंगे।
विज्ञापन
पीएचडी के लिए विषय और सीटें
बॉटनी में तीन सीटें, केमिस्ट्री में पांच, फिजिक्स में नौ, जूलॉजी में तीन, एमबीए में छह और हिस्ट्री में तीन सीटें होंगी। सामान्य वर्ग से 1,000 हजार आवेदन फीस, जबकि एससी, एसटी, ओबीसी, बीपीएल से 750 रुपये फीस ली जाएगी।