हिमाचल में घर बैठे खरीद और बेच सकेंगे सब्जियां
- मुख्यमंत्री वीरभद्र ने लॉंच किया वेब पोर्टल, सभी मंडियां जुड़ेंगी
- सोलन सब्जी मंडी देश की पहली ऑन लाइन खुदरा मंडी बनी
- फल-सब्जी कारोबार में बिचौलिया राज होगा खत्म: वीरभद्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश की सोलन सब्जी मंडी देश की पहली ऐसी खुदरा सब्जी मंडी बन गई है जहां लोग घर बैठे फल और सब्जियां ऑनलाइन बेच और खरीद सकेंगे। किसानों को उत्पादों की पेमेंट भी अब सीधे उनके खाते में जमा होगी। साथ ही राष्ट्रीय मंडियों में रोजाना फलों और सब्जियों के क्या दाम चल रहे हैं इसकी जानकारी भी उन्हें मिलेगी।
प्रदेश सरकार ने इसके लिए एचपी सब्जी मंडी डॉट कॉम नाम से पोर्टल तैयार किया है जिसे रविवार को मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने लांच किया। ऑनलाइन वेब पोर्टल के शुभारंभ के बाद मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में सीएम ने कहा कि इसका सीधा फायदा किसानों को मिलेगा।
इससे बिचौलिया सिस्टम खत्म होगा और किसान अपने उत्पादों का उचित मूल्य प्राप्त कर सकेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की सोलन और शिमला फल एवं सब्जी मंडियां राष्ट्रीय सब्जी मंडी पोर्टल से ऑनलाइन जुड़ी हैं।
सीएम बोले, लोग चाहेंगे तो सोलन में बनेगा नगर निगम
प्रदेश की अन्य मंडियों को भी इससे जोड़ने की योजना है। इससे उपभोक्ताओं को घर बैठे लोकल मंडी से ऑनलाइन फल-सब्जियां मिल सकेंगी। उन्होंने कहा कि निकट भविष्य में राष्ट्रीय सब्जी मंडी के वेब पोर्टल से सोलन सब्जी मंडी का तृतीय चरण भी ऑनलाइन जुड़ जाएगा।
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि प्रदेश के बड़े शहरों के विकास के लिए आज नगर निगम की जरूरत है। यदि सोलन शहर के लोग चाहेंगे तो ही नगर निगम बनाया जाएगा। सरकार लोगों पर कोई फैसला नहीं थोपना चाहती। नगर निगम के बारे में लोगों से सुझाव और आपत्तियां मांगी जाएंगी जिसके बाद ही कोई निर्णय होगा।
अनुबंध पीटीए शिक्षक पॉलिसी के तहत होंगे नियमित- मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा है कि हाल ही अनुबंध पर लिए गए पीटीए शिक्षकों को पॉलिसी के तहत नियमित किया जाएगा। सोलन में पत्रकारों के सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि पीटीए शिक्षकों के संबंध में सरकार विचार कर रही है।