फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   No contractual appointments in himachal soon: virbhadra singh

हिमाचल में घर बैठे खरीद और बेच सकेंगे सब्जियां

Mon, 09 May 2016 09:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन Updated Mon, 09 May 2016 09:58 AM IST
सार

  • मुख्यमंत्री वीरभद्र ने लॉंच किया वेब पोर्टल, सभी मंडियां जुड़ेंगी
  • सोलन सब्जी  मंडी देश की पहली ऑन लाइन खुदरा मंडी बनी
  • फल-सब्जी कारोबार में बिचौलिया राज होगा खत्म: वीरभद्र

विज्ञापन
No contractual appointments in himachal soon: virbhadra singh
माल रोड पर सीएम के स्वागत के लिए जुटी भीड़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश की सोलन सब्जी मंडी देश की पहली ऐसी खुदरा सब्जी मंडी बन गई है जहां लोग घर बैठे फल और सब्जियां ऑनलाइन बेच और खरीद सकेंगे। किसानों को उत्पादों की पेमेंट भी अब सीधे उनके खाते में जमा होगी। साथ ही राष्ट्रीय मंडियों में रोजाना फलों और सब्जियों के क्या दाम चल रहे हैं इसकी जानकारी भी उन्हें मिलेगी।

विज्ञापन


प्रदेश सरकार ने इसके लिए एचपी सब्जी मंडी डॉट कॉम नाम से पोर्टल तैयार किया है जिसे रविवार को मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने लांच किया। ऑनलाइन वेब पोर्टल के शुभारंभ के बाद मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में सीएम ने कहा कि इसका सीधा फायदा किसानों को मिलेगा।
विज्ञापन


इससे बिचौलिया सिस्टम खत्म होगा और किसान अपने उत्पादों का उचित मूल्य प्राप्त कर सकेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की सोलन और शिमला फल एवं सब्जी मंडियां राष्ट्रीय सब्जी मंडी पोर्टल से ऑनलाइन जुड़ी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम बोले, लोग चाहेंगे तो सोलन में बनेगा नगर निगम

No contractual appointments in himachal soon: virbhadra singh
सोलन में व्यापार मंडल की समस्याएं सुनते सीएम। - फोटो : अमर उजाला

प्रदेश की अन्य मंडियों को भी इससे जोड़ने की योजना है। इससे उपभोक्ताओं को घर बैठे लोकल मंडी से ऑनलाइन फल-सब्जियां मिल सकेंगी। उन्होंने कहा कि निकट भविष्य में राष्ट्रीय सब्जी मंडी के वेब पोर्टल से सोलन सब्जी मंडी का तृतीय चरण भी ऑनलाइन जुड़ जाएगा।

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि प्रदेश के बड़े शहरों के विकास के लिए आज नगर निगम की जरूरत है। यदि सोलन शहर के लोग चाहेंगे तो ही नगर निगम बनाया जाएगा। सरकार लोगों पर कोई फैसला नहीं थोपना चाहती। नगर निगम के बारे में लोगों से सुझाव और आपत्तियां मांगी जाएंगी जिसके बाद ही कोई निर्णय होगा।

अनुबंध पीटीए शिक्षक पॉलिसी के तहत होंगे नियमित-
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा है कि हाल ही अनुबंध पर लिए गए पीटीए शिक्षकों को पॉलिसी के तहत नियमित किया जाएगा। सोलन में पत्रकारों के सवाल के जवाब    में उन्होंने कहा कि पीटीए शिक्षकों के संबंध में सरकार विचार कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed