फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   No clues of suspects and 15 people of Jammu Kashmir interrogated at dharamshala

संदिग्धों का सुराग नहीं, जेएंडके के 15 लोगों से हुई पूछताछ

Sun, 25 Nov 2018 11:35 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला Updated Sun, 25 Nov 2018 11:35 AM IST
विज्ञापन
No clues of suspects and 15 people of Jammu Kashmir interrogated at dharamshala

पठानकोट-धर्मशाला रूट की एचआरटीसी बस में देखे गए संदिग्धों का कोई सुराग नहीं लग पाया है। शनिवार को पुलिस ने जिले भर में दिनभर तलाश की। इस बीच जेएंडके मूल के 15 लोगाें को थाने बुलाकर पूछताछ की गई।

विज्ञापन


दस्तावेज जांचने के बाद इन लोगाें को वापस भेज दिया। जिला पुलिस ने जेएंडके से हिमाचल में मजदूरी को आए श्रमिकों का ठेकेदारों से ब्योरा तलब किया है। सुरक्षा कड़ी कर दी है। सीसीटीवी फुटेज से भी कोई सुराग नहीं लगा। धर्मशाला और मैक्लोडगंज में रह रहे प्रवासियों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


छात्र की थपथपाई पीठ
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष पटियाल ने संदिग्धों की सूचना देने वाले छात्र की पीठ थपथपाते कहा कि लोगों को जागरूक होना चाहिए। छात्र की सूचना को गंभीरता से लेते हुए संदिग्धों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

संदिग्ध दिखने की सूचना पर हिमाचल में अलर्ट

No clues of suspects and 15 people of Jammu Kashmir interrogated at dharamshala

डीआईजी नार्थ जोन धर्मशाला डॉ. अतुल फुलझेले ने लोगों को सोशल मीडिया पर अफवाह न फैलाने की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा है कि इस तरह की अफवाहें फैलाने वालों के खिलाफ पुलिस कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करेगी।

पठानकोट के पास एक बस में संदिग्ध दिखने की सूचना पर हिमाचल खुफिया विभाग ने जिलों को अलर्ट जारी कर दिया है। पिछले कुछ समय में लगातार संदिग्धों के दिखने की सूचना जारी हो रही है।

बकलोह में दिखे संदिग्ध सैन्य जवान निकले    
बकलोह छावनी क्षेत्र से सटे कालाफाट में संदिग्ध दिखने की सूचना ने शुक्रवार को हड़कंप मचा दिया। रात भर चले तलाशी अभियान में जिन्हें संदिग्ध समझा, वे सेना के जवान निकले। वे रूटीन सैन्य अभ्यास के लिए यहां पहुंचे हैं। इसकी पुष्टि डीएसपी रोहिन डोगरा ने की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed