फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   no clue of soldier buried in avalanche even after eights day in kinnaur

हिमखंड में दबे जवानों का नहीं लगा सुराग, टूटने लगी उम्मीद

Wed, 27 Feb 2019 08:32 PM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रिकांगपिओ (किन्नौर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रिकांगपिओ (किन्नौर) Published by: ashok chauhan Updated Wed, 27 Feb 2019 08:32 PM IST
विज्ञापन
no clue of soldier buried in avalanche even after eights day in kinnaur

खराब मौसम में नमज्ञा पंचायत के डोगरी में लापता जवानों की तलाश करना सेना और आईटीबीपी जवानों के लिए मुश्किल हो रहा है। बुधवार को आठवें दिन भी सर्च ऑपरेशन चलाया गया, लेकिन देर शाम तक जवानों का सुराग नहीं लगा।

विज्ञापन


बचाव अभियान में तेजी लाने को सीमा सड़क संगठन ने अतिरिक्त मशीनरी भी घटनास्थल पर स्थानांतरित कर दी है। मौके पर 3 जेसीबी एस और एक डोजर हैं। इंजीनियर्स फोर्स, सीमा सड़क संगठन, डोगरा स्काउट, जेके, रडार टीम, डॉग स्क्वॉयड और लेह की विशेष टीमें काम कर रही हैं।
विज्ञापन


मौसम की चुनौतियों के बावजूद 300 से अधिक जवान अभियान में जुटे हैं। उन्नत उपकरण, चेन आरी मेटल डिटेक्टर आइस कटर और थर्मल सेंसर का भी प्रयोग किया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

20 फरवरी को हुए लापता

no clue of soldier buried in avalanche even after eights day in kinnaur

बीते 20 फरवरी को भारत-तिब्बत सीमा से सटे डोगरी नाले में भारतीय सेना के पांच जवान हिमखंड की चपेट में आने से लापता हो गए थे। इसके बाद इनकी तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन चल रहा है।

सर्च ऑपरेशन सिरे चढ़ता, लेकिन भारी बर्फबारी होने और डोगरी नाले में ग्लेशियर आने से सर्च ऑपरेशन प्रभावित हो गया था। इसके बाद जवानों की तलाश को जम्मू-कश्मीर और लद्दाख से ग्लेशियर विशेषज्ञों की टीमें बुलाई गईं, लेकिन आठवें दिन भी लापता जवानों को सुराग नहीं लगा है। 

एडीएम पूह शिवमोहन सेनी बताया कि रेस्क्यू टीम को आठवें दिन भी हिमखंड में दबे जवानों का सुराग नहीं लगा है। सेना, सीमा सड़क संगठन और आईटीबीपी के जवान सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed