{"_id":"60b615b78ebc3eb4e76c9055","slug":"no-change-in-the-price-of-domestic-lpg-cylinder-commercial-became-cheaper-in-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: घरेलू एलपीजी सिलिंडर के दाम में बदलाव नहीं, व्यावसायिक हुआ सस्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: घरेलू एलपीजी सिलिंडर के दाम में बदलाव नहीं, व्यावसायिक हुआ सस्ता
Tue, 01 Jun 2021 04:40 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 01 Jun 2021 04:40 PM IST
सार
हिमाचल में मंगलवार से गैस सिलिंडरों के नए दाम लागू हो गए हैं। इस माह व्यावसायिक गैस सिलिंडरों के दाम 122 रुपये कम हुए हैं। जून में डिलिवरी शुल्क सहित 1623 रुपये देने होंगे।
विज्ञापन
एलपीजी गैस सिलिंडर
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में इस माह घरेलू गैस सिलिंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। मई के रेट ही इस माह भी लागू रहेंगे। घरेलू उपभोक्ताओं को होम डिलिविरी सहित 906 रुपये चुकाने पड़ेंगे। सब्सिडी के तौर पर 31.83 रुपये वापस मिलेंगे।
विज्ञापन
होम डिलिवरी के 52.50 रुपये निर्धारित हैं। इस माह व्यावसायिक गैस सिलिंडरों के दाम 122 रुपये कम हुए हैं। जून में डिलिवरी शुल्क सहित 1623 रुपये देने होंगे। मंगलवार से पूरे प्रदेश में गैस सिलिंडरों के नए दाम लागू हो गए हैं।
विज्ञापन