फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   No additional fee will be charged for depositing electricity bill in Himachal's ration depots

उपभोक्ताओं को राहत: राशन डिपो में बिजली बिल जमा करवाने पर नहीं देना होगा अतिरिक्त शुल्क

Fri, 21 Jan 2022 11:02 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 21 Jan 2022 11:02 AM IST
सार

प्रदेश के 26 लाख उपभोक्ताओं में से ऑनलाइन बिल जमा नहीं करवाने वाले करीब 5.73 लाख उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए बोर्ड प्रबंधन ने यह फैसला लिया है। लोकमित्र केंद्रों और राशन डिपुओं में बिल जमा करवाने पर अब उपभोक्ताओं को अतिरिक्त शुल्क नहीं देना पड़ेगा। 

विज्ञापन
No additional fee will be charged for depositing electricity bill in Himachal's ration depots
बिजली का बिल(सांकेतिक) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के राशन डिपुओं में बिजली बिल जमा करवाने पर उपभोक्ताओं को अतिरिक्त शुल्क नहीं देना होगा। पांच से दस रुपये का अतिरिक्त खर्च बिजली बोर्ड खुद वहन करेगा। फरवरी से यह सुविधा प्रदेश में शुरू होगी। खाद्य आपूर्ति और सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के बीच अंतिम दौर की चर्चा जारी है। बिजली बोर्ड के निदेशक मंडल की बैठक में इस प्रस्ताव को अंतिम मंजूरी दी जाएगी।

विज्ञापन

प्रदेश के 26 लाख उपभोक्ताओं में से ऑनलाइन बिल जमा नहीं करवाने वाले करीब 5.73 लाख उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए बोर्ड प्रबंधन ने यह फैसला लिया है। लोकमित्र केंद्रों और राशन डिपुओं में बिल जमा करवाने पर अब उपभोक्ताओं को अतिरिक्त शुल्क नहीं देना पड़ेगा। पहले घरेलू उपभोक्ताओं को ढाई रुपये और अन्य को लोकमित्र केंद्रों में बिल जमा करवाने पर साढ़े सात रुपये अधिक देने पड़ते थे।
विज्ञापन


ढाई-ढाई रुपये बिजली बोर्ड की ओर से दिए जाते थे। अब पूरा खर्च बोर्ड खुद उठाएगा। वर्तमान में कुल 26 लाख उपभोक्ताओं में से साढ़े 21 लाख उपभोक्ता बिजली बिल का भुगतान डिजिटल रूप से कर रहे हैं। करीब 350 करोड़ के बिल डिजिटल तौर पर जमा हो रहे हैं। करीब 3.18 लाख उपभोक्ता प्रति माह अपने बिजली बिलों का भुगतान उपमंडल स्थित नकद काउंटरों पर, करीब 1.20 लाख आउटडोर कैश काउंटरों पर और 1.35 लाख उपभोक्ता लोकमित्र केंद्रों में कर रहे हैं। ऐसे में उपमंडल कैश काउंटरों या आउटडोर कैश काउंटरों में उपभोक्ताओं की भीड़ को कम करने के लिए और उपभोक्ताओं के घर व गांव के निकटतम स्थान पर बिजली बिल भुगतान की सुविधा के लिए यह फैसला लिया है। यह सेवा आम सेवा केंद्रों की ओर से संचालित एलएमके प्रणाली के माध्यम से उपलब्ध होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

डिपो संचालकों का शुरू हुआ प्रशिक्षण

सरकार ने डिपुओं के संचालकों का प्रशिक्षण शुरू कर दिया है। प्रति बिल डिपो होल्डर की कमीशन रहेगी। डिपुओं में लोकमित्र केंद्रों में मिलने वाली सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी। हिमाचल में करीब पांच हजार राशन डिपो हैं। बिजली बोर्ड की ओर से डिपुओं में मशीनें स्थापित की जाएंगी। पहले चरण में यह सुविधा तीन हजार डिपुओं में मिलेगी। धीरे-धीरे अन्य डिपुओं को भी इस सुविधा से जोड़ा जाएगा। 

हिमाचल प्रदेश के राशन डिपुओं में बिजली बिल जमा करवाने पर उपभोक्ताओं को अतिरिक्त शुल्क नहीं देना होगा। पांच से दस रुपये का अतिरिक्त खर्च बिजली बोर्ड खुद वहन करेगा। फरवरी से यह सुविधा प्रदेश में शुरू होगी। खाद्य आपूर्ति और सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के साथ अंतिम दौर की चर्चा जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed