{"_id":"57359b534f1c1b7b3c9198ec","slug":"nitin-gadkari-will-tour-himachal-in-june","type":"story","status":"publish","title_hn":"जून में फिर हिमाचल आएंगे केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जून में फिर हिमाचल आएंगे केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Fri, 13 May 2016 02:46 PM IST
विज्ञापन
गडकरी जून के पहले सप्ताह में हिमाचल के चारों संसदीय क्षेत्रों का दौरा करेंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी जून के पहले सप्ताह में हिमाचल के चारों संसदीय क्षेत्रों का दौरा करेंगे। इस दौरान वह सड़कों का निरीक्षण करेंगे। यह जानकारी सांसद अनुराग ठाकुर, विरेंद्र कश्यप और भाजपा विधायक राजीव सहजल ने दी है।
विज्ञापन
इन भाजपा नेताओं ने कहा कि जून के प्रथम सप्ताह में केंद्रीय मंत्री हिमाचल का प्रवास करेंगे और इस दौरान वे चारों लोकसभा क्षेत्रों का प्रवास करते हुए प्रदेश की सड़कों के संपूर्ण स्वास्थ्य की चिंता करेंगे। उन्होंने बताया कि अटल की सरकार में प्रदेश को प्रेम कुमार धूमल के नेतृत्व में 8 नेशनल हाईवे मिले थे। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के माध्यम से हिमाचल प्रदेश के दूरदराज क्षेत्रों को नया जीवन मिला था।
विज्ञापन
अब मोदी सरकार उस कार्य को आगे बढ़ा रही है। सांसदों व भाजपा विधायक ने गडकरी से मुलाकात के दौरान प्रदेश को एकमुश्त 17 नेशनल हाईवे, 5 रेलवे ओवरब्रिज और 1500 करोड़ रुपये की सड़कें दिए जाने पर भी आभार जताया। अनुराग ठाकुर ने कहा कि हिमाचल के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ कि किसी केंद्रीय मंत्री ने इतना बड़ा पैकेज हिमाचल को दिया है। इसके लिए दोनों सांसदों ने मोदी सरकार का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन