फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Nitin Gadkari tour to himachal from 5th june.

दो दिन के दौरे पर हिमाचल आ रहे हैं नितिन गडकरी

Fri, 20 May 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, राजगढ़ (सिरमौर)
ब्यूरो/अमर उजाला, राजगढ़ (सिरमौर) Updated Fri, 20 May 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
Nitin Gadkari tour to himachal from 5th june.
केंद्रीय भूतल एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी एक बार फिर प्रदेश के दौरे पर आ रहे हैं। - फोटो : फाइल फोटो

केंद्रीय भूतल एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी एक बार फिर प्रदेश के दौरे पर आ रहे हैं। पांच जून को वह सिरमौर में होंगे। हिमाचल में मनाए जाने वाले केंद्र सरकार के जन कल्याण पर्व पखवाड़े का वह हरिपुरधार से आगाज करेंगे।

विज्ञापन


दो दिवसीय दौरे के दौरान गडकरी चारों लोकसभा क्षेत्रों में सभाएं करेंगे। केंद्रीय मंत्री के तय कार्यक्रम के अनुसार पांच जून को हरिपुरधार में होने वाले सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। इसी दिन मंडी संसदीय क्षेत्र में होने वाले सम्मेलन में भाग लेंगे। छह जून को कांगड़ा और हमीरपुर प्रवास पर होंगे।
विज्ञापन


यहां से वह दिल्ली जाएंगे। भाजपा के प्रांतीय महामंत्री चंद्रमोहन ठाकुर ने बताया कि केंद्र सरकार के दो वर्ष पूरे होने पर होने वाले 'जन कल्याण पर्व पखवाड़े’ में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी प्रदेश के चारों लोकसभा क्षेत्रों में पार्टी पदाधिकारियों के सम्मेलन में भाग लेंगे। सम्मेलनों में सांसद, विधायक, जिला, खंडों और पंचायतों के पदाधिकारी भाग लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed