{"_id":"572e1afd4f1c1b0f7e5cd05d","slug":"nitin-gadkari-meeting-with-cm-virbhadra-singh","type":"story","status":"publish","title_hn":"गडकरी ने बंद कमरे में की वीरभद्र सिंह से मुलाकात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गडकरी ने बंद कमरे में की वीरभद्र सिंह से मुलाकात
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला/पालमपुर
Updated Sun, 08 May 2016 11:55 AM IST
विज्ञापन
सर्किट हाउस में बातचीत करते वीरभद्र सिंह और नितिन गडकरी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री के चौपर में चंबा जिले की सैर करने के बाद देर शाम को केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्री मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से मिले। मुख्यमंत्री सर्किट हाउस धर्मशाला में पहले से मौजूद थे। जबकि, गडकरी पालमपुर से सीधे सर्किट हाउस सीएम से मिलने आए। उनके साथ परिवहन मंत्री जीएस बाली और वन मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी थे।
विज्ञापन
बंद कमरे में गडकरी और मुख्यमंत्री के बीच हुई बैठक में हिमाचल को एक दिन पहले मिले 17 एनएच बनाने को लेकर चर्चा हुई। 15 हजार करोड़ रुपये के इस प्रोजेक्ट पर सीएम और केंद्रीय मंत्री के बीच करीब आधा घंटा बैठक चली। इस बैठक में बाली के अलावा शहरी विकास मंत्री सुधीर शर्मा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार बैठक में हिमाचल में बनने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग बनाने को लेकर मंत्रणा हुई। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने इसके लिए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। बैठक में तय किया गया कि हिमाचल को मिले 17 एनएच किस तरह और कितने समय में बनने हैं।
विज्ञापन
बैठक में होली-चामुंडा सुरंग बनाने को लेकर भी चर्चा हुई। नितिन गडकरी ने सीएम से कहा कि वह इसका प्रस्ताव बनाकर भेजें। उसके बाद प्रस्ताव पर केंद्र काम करेगा। वहीं, शहरी विकास मंत्री सुधीर शर्मा ने कहा कि बैठक में हिमाचल में एनएच बनाने को लेकर चर्चा की गई।
राधा स्वामी सत्संग में गुरु से मिले गडकरी- चंबा के बाद नितिन गडकरी पालमपुर स्थित कृषि विश्वविद्यालय पहुंच गए। यहां से गडकरी परौर स्थित राधा स्वामी सत्संग डेरा में गुरु महाराज के दर्शन करने गए। परौर में गुरु महाराज ने गडकरी को पूरा सत्संग डेरा घुमाया। करीब 10 मिनट तक कमरे में चर्चा भी की। इसके बाद गडकरी मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से मिलने के लिए धर्मशाला पहुंचे।
गडकरी बोले, हिमाचल बेहद पसंद आया- कृषि विवि के मैदान में गडकरी ने कहा कि उन्हें हिमाचल पंसद आया। केंद्रीय मंत्री गडकरी के साथ हेलीकाप्टर में आए प्रदेश परिवहन मंत्री जीएस बाली ने कहा कि विकास के कार्य में केंद्र और प्रदेश की सरकार सब बराबर होती है। उन्होंने कहा कि विकास का कार्य दलगत राजनीति से हट कर होते हैं।
पालमपुर में भाजपा नेताओं पूर्व विधायक प्रवीण कुमार, जिला भाजपा अध्यक्ष विनय शर्मा, प्रदेश भाजपा प्रवक्ता हिमांशु मिश्रा, जिला भाजपा महामंत्री मुल्खराज प्रेमी, उपाध्यक्ष अजय शर्मा, पवन कपूर, मंडल अध्यक्ष संजीव सोनी, बलबीर बबलू, मनोज रत्न समेत कई भाजपा के कई नेता मौजूद रहे।