फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Nitin Gadkari announce 17 new national highway for himachal.

गडकरी की बड़ी घोषणा, हिमाचल में बनेंगे 17 नए नेशनल हाईवे

Sat, 07 May 2016 09:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला Updated Sat, 07 May 2016 09:04 AM IST
सार

  • धर्मशाला में 1368 किमी लंबे हाईवे को दी सैद्धांतिक मंजूरी
  • कहा, 1500 किलोमीटर हाईवे पर खर्च होंगे 15 हजार करोड़
  • करीब 200 किलोमीटर और हाईवे के बारे में राज्य सरकार बताए

विज्ञापन
Nitin Gadkari announce 17 new national highway for himachal.
केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने हिमाचल के लिए 18 नए राष्ट्रीय राजमार्गों की सैद्धांतिक मंजूरी दी है।

विस्तार

केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने हिमाचल के लिए 18 नए राष्ट्रीय राजमार्गों की सैद्धांतिक मंजूरी दी है। गडकरी ने यह घोषणा धर्मशाला में हिमाचल के परिवहन मंत्री जीएस बाली के साथ आयोजित संयुक्त प्रेस वार्ता में की।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने हिमाचल में 1500 किलोमीटर लंबा नया राष्ट्रीय मार्ग बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इस पर 15 हजार करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। केंद्रीय मंत्री ने 1500 में से 1368.20 किलोमीटर लंबे हाइवे के निर्माण की घोषणा की।
विज्ञापन


प्रदेश से चुने गए सांसद, सीएम और जन प्रतिनिधि इसके अलावा भी नेशनल हाइवे का प्रस्ताव देंगे तो इसे 200 से 250 किलोमीटर तक और बढ़ा दिया जाएगा। इस अवसर पर परिवहन मंत्री जीएस बाली ने नगरोटा बगवां और मस्सल के मध्य निर्मित रेलवे ओवरब्रिज बनाने की मांग रखी। केंद्रीय मंत्री ने नगरोटा बगवां में राष्ट्रीय राजमार्ग पर रेलवे क्रॉसिंग स्थल पर ओवरहेड ब्रिज बनाने को अपनी स्वीकृति दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल में ये सड़कें बनेंगी एनएच, देखें लिस्ट

Nitin Gadkari announce 17 new national highway for himachal.
प्रदेश के दो मार्गों को धार्मिक पर्यटन की दृष्टि से जोडऩे के लिए केंद्र सरकार के भारत माला परियोजना के अंतर्गत लाने का प्रस्ताव किया गया है।

1. भोटा से जाहू-कलखल-नेरचौक तक की 57 किलोमीटर सड़क।
2. रानीताल से कोटला तक की 47 किलोमीटर सड़क
3. राहडू-टिक्कर-नेहराघाटी-पनोग-दियोड़ी-कोटखाई तक की 62 किलोमीटर सड़क।
4. छैला से सैंज-ओच्छघाट-सराहन-नारायणगढ़ तक की 153 किलोमीटर सड़क।
5. शिमला के तारादेवी से कुनिहार-रामशहर-नालागढ़-घनौली तक की 106 किलोमीटर सड़क।
6. नैरी पुल से अनौरा-राजगढ़-बनेठी तक की 118 किलोमीटर सड़क।
7. मंडी-गगल-चैल चौक-जंझैली-छत्तरी-राणा बाग-नागन तक की 125 किलोमीटर सड़क।
8. नारकंडा-बागी-टिक्कर-रोहडू तक की 78 किलोमीटर सड़क।
9. तकलेश से नोगली तक की 14 किलोमीटर सड़क।
10. घुमारवीं-जाहु-सरकाघाट तक की 43 किलोमीटर सड़क।
11. हमीरपुर-सुजानपुर-आलमपुर-पालमपुर तक की 59 किलोमीटर सड़क।
12. थाना कला से बगाणा-नादौन तक की 30 किलोमीटर सड़क।
13. नादौन से टिहरा सुजानपुर-संधोल-कण्डापत्तन तक की 65 किलोमीटर सड़क।
14. बरोटीवाला से पट्टा-अर्की-शालाघाट तक की 83 किलोमीटर सड़क।
15. शिमला से ढली-तत्तापानी-चुराग-रोहांडा-सुंदरनगर तक की 100 किलोमीटर सड़क को राष्ट्रीय राजमार्ग बनाने की सैद्धांतिक मंजूरी दी है।

इसके अतिरिक्त, प्रदेश के दो मार्गों को धार्मिक पर्यटन की दृष्टि से जोडऩे के लिए केंद्र सरकार के भारत माला परियोजना के अंतर्गत लाने का प्रस्ताव किया गया है। इनमें हाटकोटी से रोहडू-तकलेश-ज्यूरी तक की 125 किलोमीटर सड़क और बंगा-श्री आनंदपुर साहिब से श्री नैना देवी जी-स्वारघाट तक की 103 किलोमीटर सड़क शामिल हैं।

पहाड़ी राज्यों में चलाएंगे इलेक्ट्रिकल ट्रांसपोर्ट : गडकरी

Nitin Gadkari announce 17 new national highway for himachal.
नितिन गडकरी

केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने धर्मशाला में कहा कि पहाड़ी क्षेत्रों के लिए केंद्र सरकार पोर्ट रेल कनेक्टिविटी ट्रांसपोर्ट शुरू करेगी। सरकार जर्मन की रेलवे तकनीक के साथ काम करेगी। यूरोप ने अपने पहाड़ी क्षेत्र में रोप-वे और केबल का उपयोग कर प्रदूषण रहित कम लागत वाला यातायात प्रबंधन किया है। भारत सरकार भी इसी तकनीक पर काम करने जा रही है।

केंद्र सरकार हिमाचल, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश और जेएंडके जैसे पहाड़ी राज्यों में इलेक्ट्रिकल ट्रांसपोर्ट चलाने पर विचार कर रही है। उन्होंने हिमाचल सरकार से अनुरोध किया कि पीपीपी मोड के तहत हाइड्रो पावर का इस्तेमाल करे। कहा कि हिमाचल में बिजली के रेट कम हैं। इसलिए, यहां इलेक्ट्रिकल बसें कामयाब हो सकती हैं। शहरों में भी रोप-वे केबल कार शुरू जाएगी।

देश में पहली बार दिल्ली के धौलाकुआं से हवा में बिजली से चलेगी। हिमाचल में और नए राष्ट्रीय महामार्ग बनाने को राज्य सरकार और सांसदों से चर्चा करेंगे। वह हिमाचल में इसी महीने के अंत में आएंगे। कहा कि तीन दिन पहले ही कैबिनेट ने 1600 करोड़ के शिमला बाईपास कैथलीघाट फोरलेन को मंजूरी दी है। इसके 14 मई को फाइनल टेंडर होंगे। फोरलेन का जून के पहले काम शुरू किया जाएगा। हिमाचल के लिए 5700 करोड़ वाले 26 प्रोजेक्ट इसी वित्त वर्ष में अवार्ड होंगे।

चक्की से घट्टा सेक्शन एनएच 20 फोलरेन का काम अगले वित्त वर्ष में
हिमाचल के लिए सेतु भारतम प्रोजेक्ट में 5 आरओबी मंजूर हुए हैं। इनका काम इसी साल शुरू होगा। 500 करोड़ से मलां, भट्टू, पालमपुर, अरला, बैजनाथ, एहजू आरओबी के काम दिसंबर से पहले शुरू होंगे। हिमाचल में भूमि अधिग्रहण का काम मुश्किल है। इस वजह से सड़कें बनाने में मुश्किल आती है। सेंट्रल रोड फंड प्रदेश में तीन गुना बढ़ाया है।

टॉयलेट का पानी बेच दिया
गडकरी ने कहा कि मैंने नागपुर में टायलेट का पानी महाराष्ट्र को बेच दिया। हिमाचल सरकार भी ऐसे टिप्स अपनाए। 800 किमी लंबे रोड नगरोटा-रानीताल-मुबारिकपुर सेक्शन 91 किमी, हमीरपुर-मंडी सेक्शन 124 किमी, शिमला हमीरपुर 148 किमी, गुम्मा सीमेंट फैक्टरी 97 किमी, नारकंडा वांगटू 111 किमी, घट्टा-मंडी 70 किमी, सैंज लोहारी जलोड़ी, बंजार आउट 97 किमी की डीपीआर प्रगति पर है। हिमाचल सरकार केंद्र के साथ कंपनी बनाकर काम करे। सरकार फोरेन एक्सचेंज लोन लेकर विकास करे। यह लोन बेहद सस्ता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed