फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   NIT student death case: Fifth accused in National Institute of Technology Hamirpur case arrested from Chandiga

NIT Student Death Case: राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान हमीरपुर मामले में पांचवां आरोपी चंडीगढ़ से गिरफ्तार

Wed, 01 Nov 2023 07:37 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: Krishan Singh Updated Wed, 01 Nov 2023 07:37 PM IST
सार

स्थानीय पुलिस ने छात्र की मौत और एनडीपीएस मामले में वांछित चल रहे पांचवें आरोपी अंकुश शर्मा को चंडीगढ़ स्थित उसके किराये के मकान से गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
NIT student death case: Fifth accused in National Institute of Technology Hamirpur case arrested from Chandiga
आरोपी गिरफ्तार (सांकेतिक) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान हमीरपुर में एमटेक प्रथम वर्ष के छात्र सूजल शर्मा की मौत की गुत्थी हमीरपुर पुलिस ने सुलझा ली है। वहीं, पुलिस ने चिट्टा सप्लाई करने वालों की भी धरपकड़ तेज कर दी है। स्थानीय पुलिस ने छात्र की मौत और एनडीपीएस मामले में वांछित चल रहे पांचवें आरोपी अंकुश शर्मा को चंडीगढ़ स्थित उसके किराये के मकान से गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि अंकुश चंडीगढ़ में एमबीए कर रहा है। स्थानीय पुलिस उसे हमीरपुर ले आई है। अंकुश हमीरपुर जिले के नादौन तहसील के गांव नघूं का रहने वाला है।

विज्ञापन


चिट्टा सप्लाई करने वाले मुख्य आरोपी रवि चोपड़ा ने मंगलवार को पुलिस रिमांड के दौरान अंकुश का नाम और उसके ठिकाने के बारे में पुलिस को बताया था। रवि और अंकुश की फोन डिटेल, व्हाट्सएप और वित्तीय लेनदेन को खंगालने पर पुलिस को पता चला कि दोनों के बीच नशे को लेकर लंबे समय से डील होती रही है। अंकुश वर्ष 2022 में एनडीपीएस के मामले में दो बार हमीरपुर पुलिस की हिरासत में रहा चुका है। उसे वीरवार को हमीरपुर न्यायालय में पेश किया जाएगा। अभी तक पकड़े गए सभी आरोपी बीटेक, एमबीए और एमए की शिक्षा हासिल करने वाले निकले हैं। इनमें से कई आरोपी जिले के विभिन्न शिक्षण संस्थानों तक चिट्टा पहुंचाते थे, इससे भी इन्कार नहीं किया जा सकता।

विज्ञापन

रवि चोपड़ा से पूछताछ के बाद और उसके फोन डिटेल से एक अन्य आरोपी अंकुश शर्मा तक पुलिस को पहुंचने में कामयाबी मिली है। अंकुश एनआईटी के छात्र की मौत मामले में नामजद है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आगामी कार्रवाई जारी है। -डॉ. आकृति शर्मा, पुलिस अधीक्षक, हमीरपुर

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed