फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   NIT Hamirpur Student death case: Two BTech Students expelled for one year from Nit Hamirpur

NIT Hamirpur: एनआईटी में बीटेक के दो और छात्र एक साल के लिए निष्कासित

Fri, 17 Nov 2023 02:03 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 17 Nov 2023 02:03 PM IST
सार

निदेशक प्रो. एचएम सूर्यवंशी ने छात्रों को निष्कासित करने की पुष्टि की है। इससे पहले एनआईटी ने चरस के साथ गिरफ्तार बीटेक के सुशील मिश्रा और ओमर जमान को एक साल के लिए निष्कासित किया था।

विज्ञापन
NIT Hamirpur Student death case: Two BTech Students expelled for one year from Nit Hamirpur
एनआईटी हमीरपुर

विस्तार

राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) हमीरपुर ने वीरवार को बीटेक पांचवें वर्ष में अध्ययनरत वणित वर्मा और वरुण शर्मा को एक साल के लिए अकादमिक सत्र और छात्रावास से निष्कासित कर दिया। दोनों 23 अक्तूबर को एनआईटी के छात्रावास में मृत मिले एमटेक प्रथम वर्ष के छात्र सूजल शर्मा की मौत और एनडीपीएस एक्ट मामले में नामजद रहे हैं।

विज्ञापन


दोनों लंबे समय तक पुलिस और न्यायिक हिरासत में भी रहे हैं। गत दिवस 50-50 हजार के मुचलके पर जिला सत्र न्यायालय से दोनों को जमानत पर रिहा किया था। रिहा होने के बाद जब दोनों एनआईटी परिसर में पहुंचे तो इन्हें बोर्ड ऑफ डिसिप्लिन (बोओडी) के समक्ष पक्ष रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


बोओडी इनके जवाब से संतुष्ट नहीं हुआ। बीओडी ने दोनों के खिलाफ छात्र की मौत के मामले में पुलिस थाना हमीरपुर में दर्ज गैर इरादतन हत्या केस और एनडीपीएस एक्ट केस को गंभीर अपराध की श्रेणी में माना है। बीओडी ने फैसले की रिपोर्ट संस्थान के निदेशक को सौंपी। निदेशक मंडल ने वीरवार को दोनों को एक साल के लिए निष्कासित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


निदेशक प्रो. एचएम सूर्यवंशी ने छात्रों को निष्कासित करने की पुष्टि की है। इससे पहले एनआईटी ने चरस के साथ गिरफ्तार बीटेक के सुशील मिश्रा और ओमर जमान को एक साल के लिए निष्कासित किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed