{"_id":"653b7d5bbac7ccd45100fa75","slug":"nit-hamirpur-student-death-case-four-accused-on-police-custody-remand-till-31-october-2023-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur: एनआईटी में छात्र की मौत मामले में गिरफ्तार चारों आरोपियों का पुलिस रिमांड अब 31 तक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur: एनआईटी में छात्र की मौत मामले में गिरफ्तार चारों आरोपियों का पुलिस रिमांड अब 31 तक
Fri, 27 Oct 2023 02:36 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Fri, 27 Oct 2023 02:36 PM IST
सार
रजत शर्मा और इशांत राणा पूर्व में भी हमीरपुर थाना में एनडीपीएस के मामले में नामजद रहे हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान हमीरपुर में एमटेक प्रथम वर्ष के छात्र सुजल शर्मा की मौत और एनडीपीएस मामले में गिरफ्तार चारों आरोपियों को शुक्रवार को जिला पुलिस ने दोबारा हमीरपुर न्यायालय में पेश किया, जहां से चारों का पुलिस रिमांड 31 अक्तूबर तक बढ़ा दिया गया है।
विज्ञापन
पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 304, 120 बी और एनडीपीएस मामले में बीटेक के दो छात्रों वर्णित वर्मा और वरुण शर्मा तथा नशा आपूर्तिकर्ता रजत शर्मा व एक अन्य इशांत राणा के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया है। रजत शर्मा और इशांत राणा पूर्व में भी हमीरपुर थाना में एनडीपीएस के मामले में नामजद रहे हैं।
विज्ञापन
पुलिस इन चारों आरोपियों से मामले में पूछताछ कर रही है। पुलिस अधीक्षक हमीरपुर डॉ. आकृति शर्मा ने बताया कि चारों आरोपियों का पुलिस रिमांड 31 अक्तूबर तक बढ़ाया गया है। पूर्व में इन चारों को सोमवार को हमीरपुर न्यायालय में पेश किया गया था, जहां से इन्हें 27 अक्तूबर तक पुलिस हिरासत में भेजा गया था।
विज्ञापन