फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   NIT Hamirpur: Applications for 104 PhD seats till December 12

NIT Hamirpur: पीएचडी की 104 सीटों के लिए 12 दिसंबर तक आवेदन, शेड्यूल जारी

Tue, 28 Nov 2023 10:41 AM IST
Krishan Singh प्रवीण कुमार, संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
प्रवीण कुमार, संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: Krishan Singh Updated Tue, 28 Nov 2023 10:41 AM IST
सार

एनआईटी हमीरपुर में 12 विभिन्न विभागों में पीएचडी के लिए दाखिलों की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इलेक्ट्रिकल और कंप्यूटर साइंस समेत विभिन्न विभागों में पीएचडी की 104 सीटों निर्धारित हैं।

विज्ञापन
NIT Hamirpur: Applications for 104 PhD seats till December 12
राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) हमीरपुर - फोटो : NIT Hamirpur Website

विस्तार

राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) हमीरपुर में 12 विभिन्न विभागों में पीएचडी के लिए दाखिलों की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इलेक्ट्रिकल और कंप्यूटर साइंस समेत विभिन्न विभागों में पीएचडी की 104 सीटों निर्धारित हैं। इच्छुक अभ्यर्थी 12 दिसंबर तक इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के लिए चयनित अभ्यर्थियों की सूची 19 दिसंबर को जारी होगी। आवेदन पत्र प्राप्त होने के बाद एनआईटी की ओर से 26 और 27 दिसंबर को सुबह 9:00 बजे लिखित परीक्षा होगी। 2 जनवरी 2024 को लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित होगा और उसके बाद 4 जनवरी से 8 जनवरी तक शुल्क जमा करवाने और पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू होगी। सिविल इंजीनियरिंग विभाग में पीएचडी की कोई सीट खाली नहीं हैं।

विज्ञापन


मेकेनिक इंजीनियरिंग विभाग में 8 सीटें, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग में 18, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग में 13, कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग में 16, केमिकल इंजीनियरिंग में 15, मैटीरियल साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग में 4, फिजिक्स एंड फोटोनिक्स साइंस में 4, मैथेमेटिक्स एंड साइंटिफिक कंप्यूटिंग में 8, आर्किटेक्चर विभाग में 12, सेंटर फोर एनर्जी स्टडीज में 01, ह्यमेनिटी एंड सोशल साइंसेज में 2, जबकि मैनेजमेंट स्टडी में 3 सीटें निर्धारित हैं।
विज्ञापन


आवेदन शुल्क सामान्य श्रेणी के लिए 1,200 रुपये, जबकि आरक्षित वर्ग के लिए 600 रुपये निर्धारित है। दाखिला पाने के बाद हॉस्टल में रहने वाले विद्यार्थियों के लिए शुल्क 40,200 रुपये प्रति सेमेस्टर, गैर छात्रावास छात्र के लिए 34,200 रुपये और पार्ट टाइम विद्यार्थियों के लिए 22,150 रुपये प्रति सेमेस्टर शुल्क रहेगा।  एनआईटी हमीरपुर की रजिस्ट्रार डॉ. अर्चना नानोटी ने कहा कि पीएचडी में दाखिला लेने के इच्छुक विद्यार्थी 12 दिसंबर तक आवेदन कर सकते हैं। 12 विभिन्न विभागों में पीएचडी के लिए दाखिलों की प्रक्रिया शुरू हो गई है। एनआईटी हमीरपुर में इलेक्ट्रिकल और कंप्यूटर साइंस समेत विभिन्न विभागों में पीएचडी की 104 सीटों निर्धारित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed