फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Nisha of Baghar School won Educational Achiever Award

Shimla News: बघार स्कूल की निशा ने जीता एजुकेशनल अचीवर अवार्ड

Fri, 25 Oct 2024 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Oct 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
Nisha of Baghar School won Educational Achiever Award
गड़काहन की ममता भी बनीं विजेता
विज्ञापन

मशोबरा स्कूल में जिला स्तरीय स्पर्धा का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मशोबरा में शुक्रवार को जिला स्तरीय एजुकेशनल रॉकस्टार अचीवर अवार्ड 2024 ( टीएलएम ) प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
प्राथमिक शिक्षा विभाग के निदेशक आशीष कोहली ने कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उपनिदेशक मोहिंदर पीरटा और सह निदेशक ममता वैद्य विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे। प्रतियोगिता में जिले से करीब 30 नवाचारी शिक्षकों ने हिस्सा लिया। उन्होंने अपनी बनाई कम लागत शिक्षण अधिगम सामग्री को प्रदर्शित किया। इसमें प्राथमिक और माध्यमिक स्तर पर विजेताओं को चुना गया।
विज्ञापन

प्राथमिक स्तर पर राजकीय प्राथमिक पाठशाला बघार स्कूल की निशा शर्मा ने पहला स्थान प्राप्त किया। राजकीय केंद्र प्राथमिक पाठशाला छोटा शिमला के मनोज ने दूसरा और राजकीय प्राथमिक पाठशाला तारादेवी की रेणु ठाकुर ने तीसरा स्थान पाया। माध्यमिक स्तर पर राजकीय माध्यमिक पाठशाला गड़काहन की ममता ने पहला, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गुम्मा की मीनाक्षी ने दूसरा और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तारादेवी की मुक्ता देवी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारती एयरटेल फाउंडेशन और प्राथमिक शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में यह प्रतियोगिता करवाई गई। भारती एयरटेल फाउंडेशन के राज्य परियोजना समन्वयक ब्रजेश भारद्वाज ने कहा कि क्वालिटी स्पोर्ट प्रोग्राम के तहत यह आयोजन किए जा रहे हैं। इस मौके पर प्राथमिक शिक्षा विभाग के जिला विज्ञान परवेक्षक खेमराज भंडारी, उपप्रधानाचार्य वंदना मच्छान, पंकज, सुनीता कंवर, दीपक शर्मा, संदीप गुप्ता, दिवेश डोगरा, विजय तिवारी और सम्यूल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article