{"_id":"5b054d5f4f1c1bd7408b7306","slug":"ninth-cluster-university-will-be-opened-in-mandi-himachal","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यहां खुलेगी देश की 9वीं क्लस्टर यूनिवर्सिटी, सीएम करेंगे शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यहां खुलेगी देश की 9वीं क्लस्टर यूनिवर्सिटी, सीएम करेंगे शुभारंभ
अमर उजाला ब्यूरो, मंडी
Updated Wed, 23 May 2018 05:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल में क्लस्टर यूनिवर्सिटी के खुलने का रास्ता साफ हो गया है। सांसद रामस्वरूप शर्मा ने कहा कि देश की 9वीं क्लस्टर यूनिवर्सिटी का शुभारंभ मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर जल्द करेंगे। यूनिवर्सिटी को लेकर तमाम औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं।
विज्ञापन
प्रदेश सरकार की ओर से भी कैबिनेट में मामले को लाया गया है। उन्होंने कहा कि उन्होंने कहा कि 4 साल के दौरान सांसद निधि के तहत हर क्षेत्र को समान राशि विकास की बांटी है। चार साल के दौरान कुल 1595 विकासात्मक योजनाओं के लिए 20 करोड़ 51 लाख 5 हजार 681 रुपये दिए गए हैं।
विज्ञापन
यहां जानिए क्या है क्लस्टर यूनिवर्सिटी
क्लस्टर यूनिवर्सिटी के एक्ट में प्रारंभिक चरण में 100 कॉलेजों को जोड़ने का प्रावधान रखा गया है। जिससे क्लस्टर यूनिवर्सिटी के अस्तित्व में आने से मध्य जोन के जिलों को सीधे तौर पर फायदा मिलेगा।
क्लस्टर यूनिवर्सिटी के लिए लीड वल्लभ कॉलेज समेत द्रंग और बासा कॉलेज के लिए प्रदेश सरकार ने कुल 21 करोड़ की राशि जारी कर दी है। इसमें से 11 करोड़ मंडी और पांच-पांच करोड़ द्रंग और बासा कॉलेज के प्रशासनिक ढांचे को विकसित करने के लिए मिला है।
क्लस्टर यूनिवर्सिटी के लिए लीड वल्लभ कॉलेज समेत द्रंग और बासा कॉलेज के लिए प्रदेश सरकार ने कुल 21 करोड़ की राशि जारी कर दी है। इसमें से 11 करोड़ मंडी और पांच-पांच करोड़ द्रंग और बासा कॉलेज के प्रशासनिक ढांचे को विकसित करने के लिए मिला है।