फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   nine member of rescue buried in avalanche in spiti himachal

हिमाचल: रेस्क्यू टीम के 9 सदस्य हिमखंड में दबे

Mon, 25 Feb 2019 10:50 PM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, केलांग(लाहौल-स्पीति)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, केलांग(लाहौल-स्पीति) Published by: ashok chauhan Updated Mon, 25 Feb 2019 10:50 PM IST
विज्ञापन
nine member of rescue buried in avalanche in spiti himachal

जिला की स्पीति घाटी में रेस्क्यू टीम के नौ सदस्य हिमखंड की चपेट में आ गए। हिमखंड इन लोगों को करीब 100 मीटर अपने साथ बहा कर ले गया। हालांकि बाद में सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

विज्ञापन


हादसे में टीम के सदस्य रहे एक चिकित्सक के सिर पर तीन टांके लगे और एक पुलिस जवान का घुटना जख्मी हो गया है। फिलहाल काजा अस्पताल में घायलों का उपचार चल रहा है। हादसे में एक पटवारी को कड़े मशक्कत के बाद बर्फ से बाहर निकाला गया।
विज्ञापन


हादसा सोमवार दोपहर करीब पौने दो बजे पेश आया। दरअसल काजा से सटी पहाड़ी पर बसे ककती गांव में एक गंभीर रूप से बीमार मरीज को इमरजेंसी मेडिकल सुविधा देने के लिए काजा प्रशासन ने नौ सदस्य दल का एक रेस्क्यू टीम गांव रवाना किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

00 मीटर नीचे बहा कर ले गया हिमखंड

सीधी खड़ी पहाड़ी वाले रास्ते से चढ़ते वक्त उनके ठीक ऊपर अचानक हिमखंड लुढ़क गया। हिमखंड सभी नौ लोगों को करीब 100 मीटर नीचे तक बहा कर ले गया। हादसे में टीम के सदस्य डॉक्टर जम्पा कलजंग के सिर पर चोट आने से तीन टांके लगे।
 

 

जबकि पुलिस जवान आशीष का घुटना जख्मी हो गया है। हालांकि टीम सदस्य राजस्व अधिकारी भागमल को अन्य साथियों ने कड़ी मशक्कत के बाद बर्फ से बाहर निकाला।

एसडीएम काजा जीवन सिंह नेगी ने बताया टीम में डॉक्टर जम्पा कलजंग, एसआई मुख्तार अहमद, कांस्टेबल आशीष, हेड कॉस्टेबल हरि भगत, राजस्व अधिकारी भागमल, लोकल युवा कलजंग टशी, अंगरूप फुंचोग और तंदुप फुंचोग और लोटे छोपेल शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed