फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Nine dialysis machines will be installed in Tanda Medical College, Health Department engaged in preparations

तैयारियों में जुटा स्वास्थ्य विभाग: टांडा मेडिकल कॉलेज में स्थापित होंगी नौ डायलिसिस मशीनें

Wed, 23 Mar 2022 11:43 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 23 Mar 2022 11:43 AM IST
सार

हिमाचल प्रदेश में अभी इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी) में डायलिसिस की सुविधा है। अब टांडा मेडिकल कॉलेज दूसरा अस्पताल होगा, जहां यह चिकित्सा सुविधा मुहैया कराई जा रही है। मशीनें स्थापित किए जाने से आईजीएमसी में मरीजों का कम भार पड़ेगा। 

विज्ञापन
Nine dialysis machines will be installed in Tanda Medical College, Health Department engaged in preparations
डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज (टांडा) में अब एक साथ नौ किडनी मरीजों का उपचार हो सकेगा। इसके लिए मेडिकल कॉलेज में डायलिसिस की मशीनों को स्थापित किया जा रहा है। एक अप्रैल से यह चिकित्सा सेवा शुरू की जानी प्रस्तावित है। हिमाचल प्रदेश में अभी इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी) में डायलिसिस की सुविधा है। अब टांडा मेडिकल कॉलेज दूसरा अस्पताल होगा, जहां यह चिकित्सा सुविधा मुहैया कराई जा रही है। मशीनें स्थापित किए जाने से आईजीएमसी में मरीजों का कम भार पड़ेगा। 

विज्ञापन


प्रदेश सरकार अन्य 4 मेडिकल कॉलेजों नैरचौक, नाहन, चंबा और हमीरपुर में भी मशीनों को स्थापित करने की योजना तैयार कर रही है। स्वास्थ्य सचिव अमिताभ अवस्थी ने बताया कि अभी किडनी मरीजों का डायलिसिस आईजीएमसी में हो रहा है। इस अस्पताल में कई बार भीड़ होने से मरीजों के डायलिसिस करने में समय लग जाता है। प्रदेश के मैदानी इलाकों के मरीजों को उपचार के लिए या तो शिमला आना पड़ता है या फिर लोग पीजीआई व एम्स जाते हैं। टांडा मेें यह सुविधा उपलब्ध होने से लोगों को राहत मिल सकेगी। 
विज्ञापन


क्या है डायलिसिस
जब किसी व्यक्ति की किडनी ठीक ढंग से काम करना बंद कर देती है तो इसे वापस काम में लाने के लिए डायलिसिस किया जाता है। एक स्वस्थ किडनी ही शरीर से सारे खराब तत्वों को फिल्टर करके बाहर निकालती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed