मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मिले नौ भाजपा विधायक, अपने-अपने हलकों की समस्याएं बताईं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से नौ भाजपा विधायक मिले। इन्होंने अपने-अपने हलकों की समस्याएं बताईं। ज्वालामुखी के विधायक रमेश धवाला, पांवटा से सुखराम चौधरी के अलावा अन्य विधायकों में रविंद्र धीमान, होशियार सिंह, इंद्र सिंह गांधी, मुल्खराज प्रेमी, किशोरी लाल, अर्जुन सिंह और जिया लाल शामिल हुए। इन्होंने अपने-अपने क्षेत्रों की योजनाओं के बारे में चर्चा की। कई ने तबादलों के मामले भी सीएम के पास रखे। चूंकि सबने सीएम से मिलने का अलग-अलग समय मांगा था, मगर उन्हें शाम के वक्त एक साथ ही मिलने का समय दिया गया।
विधायकों के एक साथ सीएम से मिलने के बाद सियासी गलियारों में भी इस बात की टोह लगाई जाती रही कि वे क्यों मिले। हालांकि विधायक रविंद्र धीमान ने कहा कि कई विधायक विधानसभा कमेटियों की बैठकों के सिलसिले से शिमला में थे तो उन्हें एक साथ समय मिला। हालांकि वे बारी-बारी से अपने इलाकों की समस्याओं को लेकर सीएम से मिले। विधायक रमेश ध्वाला ने कहा कि 23, 24 और 25 जुलाई को सीएम संभवतया कांगड़ा का रुख करेंगे, इसलिए सब उनसे मिलकर चर्चा की गई। अपके इलाके की बात की गई।
मुख्यमंत्री जयराम से मिले कांग्रेस के नौ विधायक
वहीं, विधायक निधि बहाल करने की मांग लेकर प्रदेश कांग्रेस के नौ विधायकों ने ओकओवर पहुंचकर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मुलाकात की। कांग्रेस विधायकों ने कहा कि विधायक निधि में से सिर्फ 30 फीसदी कटौती की जा सकती है। बिना विधायक निधि वे अपने विधानसभा क्षेत्रों में विकास कार्य नहीं करवा पा रहे।
इस दौरान सीएम को सुझाव भी दिया कि विधायक निधि कटौती के लिए कमेटी गठित की जाए, जो यह तय कर सके कि कितनी कटौती करनी है। सीएम से मिलने वालों में रामलाल ठाकुर, पवन काजल, राजेंद्र राणा, लखविंदर राणा, सतपाल रायजादा, कर्नल धनी राम शांडिल, नंद लाल, मोहन लाल ब्राक्टा और जगत सिंह नेगी शामिल रहे।