फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Niharika stood first in the running event, Muskaan stood second

Shimla News: दौड़ स्पर्धा में निहारिका प्रथम, मुस्कान रही द्वितीय

Mon, 01 Jan 2024 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jan 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
Niharika stood first in the running event, Muskaan stood second
जुन्गा (शिमला)। नववर्ष के आगमन पर जिला शिमला महिला मोर्चा के सौजन्य से भट्ठाकुफर मैदान में महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न क्षेत्रों से आई 150 महिलाओं ने भाग लिया। इस मौके पर महिलाओं की दौड़ प्रतियोगिता भी करवाई गई। दौड़ स्पर्धा में निहारिका ने पहला, मुस्कान ने दूसरा और काजल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला महिला मोर्चा की अध्यक्ष विनती शर्मा ने की। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री रूपदास कश्यप ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने दौड़ स्पर्धा की विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। विनती शर्मा ने कहा कि महिलाएं हर क्षेत्र में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ रही हैं। कार्यक्रम में प्रदेश महिला मोर्चा की महामंत्री अंजना शर्मा, कोषाध्यक्ष अंजना ठाकुर, प्रवक्ता संजू शर्मा, कार्यालय सचिव आशा शर्मा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य भारती सूद, वीएन शर्मा, अमर ठाकुर, कमलेश शर्मा, मंजू सूद, शुभ महाजन, महामंत्री जिला महिला मोर्चा मीना वर्मा, किरण शर्मा, उपाध्यक्ष सुलेखा कश्यप, अनिता सूद, मंजू कौशल, मीनाक्षी सूद, जिला पदाधिकारी दीप्ति, रंजना शर्मा, पूनम कंवर, राखी वर्मा और रमा चोपड़ा भी मौजूद रही।
विज्ञापन

संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article