फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Nihang protest on the Kiratpur-Manali four-lane highway; Garamod toll plaza shut down.

Bilaspur: कीरतपुर-मनाली फोरलेन पर निहंगों का प्रदर्शन, गरामोड़ टोल प्लाजा किया बंद

Fri, 24 Jul 2026 08:51 PM IST
Krishan Singh nihang protest bilaspur
nihang protest bilaspur Published by: Krishan Singh Updated Fri, 24 Jul 2026 08:51 PM IST
सार

प्रदर्शनकारियों ने देखते ही देखते टोल प्लाजा की दोनों लेन बंद कर दीं। इसके बाद फोरलेन पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह प्रभावित हो गई और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। 

विज्ञापन
Nihang protest on the Kiratpur-Manali four-lane highway; Garamod toll plaza shut down.
कीरतपुर-मनाली फोरलेन पर निहंगों का प्रदर्शन। - फोटो : संवाद

विस्तार

कीरतपुर-मनाली फोरलेन पर गरामोड़ टोल प्लाजा पर शुक्रवार दोपहर निहंग सिख जत्थेबंदियों ने पहुंचकर प्रदर्शन किया। दोपहर करीब 2 बजे पंजाब की तरफ से पहुंचे निहंग सिखों ने धरना देकर टोल प्लाजा बंद करवा दिया। प्रदर्शनकारियों ने देखते ही देखते टोल प्लाजा की दोनों लेन बंद कर दीं। इसके बाद फोरलेन पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह प्रभावित हो गई और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। प्रदर्शनकारी शिमला पुलिस की ओर से गिरफ्तार किए नवदीप सिंह की रिहाई की मांग के लिए प्रदर्शन कर रहे हैं। नवदीप सिंह को शिमला के रिज मैदान पर पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की प्रतिमा के सामने उनके खिलाफ अपशब्द कहने पर 15 जुलाई को गिरफ्तार किया था। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जब तक नवदीप को रिहा नहीं किया जाता, तब तक गरामोड़ टोल प्लाजा बंद रखा जाएगा। प्रदर्शनकारियों ने उन्होंने आरोप लगाया कि नवदीप सिंह के मामले में कार्रवाई के बावजूद अभी तक कोई समाधान नहीं हुआ है। इसी मांग को लेकर निहंग जत्थेबंदियों ने गरामोड़ टोल प्लाजा को बंद करने का निर्णय लिया।

विज्ञापन



टोल प्लाजा बंद होने के बाद कीरतपुर-मनाली फोरलेन पर यातायात व्यवस्था चरमरा गई। मनाली, मंडी, बिलासपुर, घुमारवीं, हमीरपुर और शिमला की ओर जाने वाले यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी। बड़ी संख्या में निजी वाहन, बसें और पर्यटक वाहन जाम में फंस गए। प्रशासन ने हिमाचल प्रदेश की ओर आने वाले वाहनों को नालागढ़ मार्ग से डायवर्ट किया, ताकि यात्रियों को लंबे जाम में फंसकर परेशान न होना पड़े। वहीं, पंजाब की ओर जाने वाले वाहनों की आवाजाही भी प्रभावित रही। प्रशासन की ओर से लगातार स्थिति पर नजर रखी जा रही है। फिलहाल गरामोड़ टोल प्लाजा पर धरना जारी है और फोरलेन पर यातायात प्रभावित बना हुआ है। प्रशासन की ओर से यात्रियों से अपील की जा रही है कि गरामोड़ मार्ग से निकलने से पहले यातायात की स्थिति की जानकारी जरूर लें।
विज्ञापन


गर्मी के बीच जाम में फंसे यात्री
यात्रियों का कहना है कि अचानक मार्ग बंद होने से उन्हें लंबे समय तक इंतजार करना पड़ा। कई लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में देरी हुई। गर्मी और उमस के बीच जाम में फंसे यात्रियों, बच्चों और बुजुर्गों को अधिक परेशानी उठानी पड़ी। कीरतपुर-मनाली फोरलेन पर स्वारघाट से पहले मरम्मत कार्य चल रहा है, जिसके चलते यातायात को पहले ही पुराने चंडीगढ़-मनाली हाईवे की ओर डायवर्ट किया जा रहा था। ऐसे में गरामोड़ टोल प्लाजा बंद होने से यातायात व्यवस्था पर अतिरिक्त दबाव बढ़ गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed