{"_id":"5ac0a4334f1c1b99618b4d69","slug":"nigeria-kidnapping-victim-family-story","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाइजीरिया किडनैपिंग: मम्मी अब फोन पर बात क्यों नहीं करते पापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाइजीरिया किडनैपिंग: मम्मी अब फोन पर बात क्यों नहीं करते पापा
विनोद राणा, अमर उजाला, पालमपुर (कांगड़ा)
Updated Sun, 01 Apr 2018 02:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मम्मी-मम्मी... पापा कब घर आएंगे, पहले वह फोन पर मुझसे बात करते थे, अब क्यों नहीं करते हैं? पालमपुर उपमंडल के मलोग गांव के अजय कुमार की आठ वर्षीय छोटी बेटी वर्षा को नहीं पता है कि उसके पापा का नाइजीरिया में अपहरण हो चुका है। वह अपनी मम्मी से रोज यही सवाल पूछती है कि अब पापा का फोन क्यों नहीं आता?
विज्ञापन
हालांकि, उसकी 11 वर्षीय मुस्कान को अपने पापा के अपहरण की बात पता है। वह अपने पापा को लेकर चिंतित है। अजय कुमार का घर में 16 मार्च के बाद कोई फोन नहीं आया है। इससे अजय की दोनों बेटियां भी अब पापा से बिना बात किए परेशान होने लगी हैं।
विज्ञापन
गौर हो कि नाइजीरिया में समुद्री लुटेरों ने कांगड़ा जिले के तीन युवाओं को बंधक बनाकर 11 मिलियन नायरा करेंसी की फिरौती मांगी है। कोई प्रयास न करने पर युवकों के परिजन केंद्र से भी खफा हैं।
विज्ञापन
अजय की माता का कहना है कि अभी तक उन्हें किसी का कोई फोन नहीं आया है। उधर, सांसद शांता कुमार ने कहा कि शिपिंग कंपनी का पता लगा लिया है। कंपनी से बात की जा रही है। कांगड़ा के तीनों युवकों की रिहाई जल्द होगी।