फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Nicotine is injurious to Epilepsy patients.

शोध में खुलासा, मिरगी के मरीजों के लिए निकोटीन घातक

Sun, 06 Dec 2015 10:21 AM IST
Updated Sun, 06 Dec 2015 10:21 AM IST
विज्ञापन
Nicotine is injurious to Epilepsy patients.

मिरगी के मरीजों के लिए निकोटिन घातक है। लोगों में बढ़ती धूम्रपान की लत और कई तरह की बीमारियों लेकर एक साल से किए जा रहे शोध में यह बात सामने आई है। इन्हीं को लेकर फार्माकोलॉजी डिर्पाटमेंट के प्रोफेसर एवं एचओडी ने निकोटीन इंक्रीज ऑफ फ्रीक्वेंसी ऑफ सिजर इन इपिलेपटिक पेशेंट विषय पर शोध किया। उन्होंने पाया कि मिर्गी के दौरे पड़ने वाले मरीज अगर जरूरत से ज्यादा मात्रा में निकोटीन लेता है तो यह आने वाले समय में बहुत घातक सिद्ध हो सकता है।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि आधुनिक युग में लोगों में सिगरेट, तंबाकू और पान मसाला खाने के बढ़ते क्रेज से वह कई बीमारियों से ग्रस्त हो रहे हैं। इस कारण उनके ब्लड में निकोटीन नामक तत्व की मात्रा बढ़ जाती है और मरीज के सीजर के प्रति प्रभाव कम हो जाता है।
विज्ञापन


निकोटीन का अधिक प्रयोग करना करता है तो उस मरीज में मिर्गी के दौरे पड़ने की फ्रीक्वेंसी भी बढ़ जाती है। प्रोफेसर ने बताया कि निकोटीन के लगातार प्रयोग के करते रहने से व्यक्ति में होठों का कैंसर, पेट और यूरिन ब्लेडर में कैंसर होने का खतरा बढ़ गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह हैं प्रभाव

Nicotine is injurious to Epilepsy patients.

उन्होंने बताया कि इससे बचने के लिए व्यक्ति को समय पर डाक्टरी इलाज किया जाना चाहिए और मिरगी मरीजों को समय-समय पर डाक्टरों को दिखाना चाहिए नहीं तो आने वाले समय में यह बीमारी लोगों के लिए हानिकारक बन जाएगी। कहा कि मिरगी के मरीजों का इलाज दो से तीन साल तक एंटीएपिलीपटिक दवाई से किया जा रहा है।

फार्माकोलोजी डिपार्टमेंट के एचओडी प्रोफेसर एके सहाय ने बताया कि किसी मरीज को मिरगी के दौरे महीने में एक या दो बार आते हैं। लेकिन दूसरी ओर वही व्यक्ति अगर निकोटिन का सेवन करने लग जाता है तो उसमें मिरगी के दौरों में बढ़ोतरी हो जाती है। ऐसे लोगों के लिए सुझाव है कि सिगरेट का सेवन न करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed