फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   NHPC Parbati hydropower project water leakage in Power house in sainj Kullu

NHPC Kullu: पावर हाउस में जल रिसाव से अफरातफरी, मजदूरों ने भागकर बचाई जान

Sat, 18 Nov 2023 03:08 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, सैंज (कुल्लू)
संवाद न्यूज एजेंसी, सैंज (कुल्लू) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 18 Nov 2023 03:08 PM IST
सार

एकाएक पावर हाउस के टनल से पानी निकलने से स्थानीय लोगों में अफरातफरी मच गई। पावर हाउस के अधिकारियों से बात करने पर पता चला कि जानमाल की कोई भी क्षति नहीं हुई है।

विज्ञापन
NHPC Parbati hydropower project water leakage in Power house in sainj Kullu
पार्वती जल विद्युत परियोजना चरण दो के सिउंड पावर हाउस में शुक्रवार को जल रिसाव हो गया। सिउंड पावर हाउस में जल रिसाव के बाद कर्मचारियों ने भागकर जान बचाई। - फोटो : संवाद

विस्तार

पार्वती जल विद्युत परियोजना चरण दो के सिउंड स्थित पावर हाउस में जल रिसाव होने से परियोजना को भारी नुकसान हुआ है। शुक्रवार देर शाम पावर हाउस की टनल से भारी मात्रा में पानी का बहाव फूटने से यहां काम कर रहे दो दर्जन मजदूरों और कर्मचारियों ने भाग कर जान बचाई। पार्वती जल विद्युत परियोजना चरण दो के पावर हाउस सियुंड में शुक्रवार देर शाम अचानक जल रिसाव होने लगा।

विज्ञापन


इससे स्टाफ में आफरी तफरी मच गई। पानी रिसाव के कारणों का अभी तक कोई पता नहीं चल पाया। हाल ही मे इस परियोजना की 32 किमी लंबी टनल की सफलतापूर्वक खुदाई कर एनएचपीसी ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। परियोजना की एक टरबाइन को जीवा नाला का पानी डाइवर्ट कर बिजली का उत्पादन किया जा रहा है।
विज्ञापन


लेकिन इस हादसे से उत्पादन प्रभावित हुआ है और कंपनी को नुकसान हुआ है। जानकारी के अनुसार पानी का रिसाव अभी भी जारी है। एकाएक पावर हाउस के टनल से पानी निकलने से स्थानीय लोगों में अफरातफरी मच गई। पावर हाउस के अधिकारियों से बात करने पर पता चला कि जानमाल की कोई भी क्षति नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी सुरक्षित हैं। उन्होंने बताया कि पानी का रिसाव कहां से हो रहा है इसकी जांच चल रही है। परियोजना का संचालन कर रही कंपनी एनएचपीसी के निदेशक निर्मल सिंह ने बताया कि विशेषज्ञों की टीम को पावर हाउस भेजा गया है और पानी बहाव रोकने का प्रयास किए जा रहे हैं। टीम रिसाव के कारणों का भी पता लगाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed