Himachal: तीन और राष्ट्रीय राजमार्गों का रखरखाव, संचालन करेगा एनएचएआई
प्रदेश में नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) के कार्यक्षेत्र को सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने बढ़ा दिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) के कार्यक्षेत्र को सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने बढ़ा दिया है। प्रदेश के तीन राष्ट्रीय राज मार्ग के रखरखाव और संचालन की जिम्मेदारी को हिमाचल प्रदेश लोक निर्माण विभाग से लेकर एनएचएआई को सौंपी है। इस बदलाव के बाद अब एनएचएआई प्रदेश के आठ राष्ट्रीय राजमार्ग का संचालन और रखरखाव करेगा। प्रदेश के तीन राष्ट्रीय राजमार्ग पंजाब-हिमाचल प्रदेश सीमा से-ऊना-अंब-मुबारकपुर-रानीताल खंड, पठानकोट-चंबा-भरमौर खंड, पांवटा साहिब के निकट से हिमाचल प्रदेश-पंजाब सीमा तक के एनएच का खंड शामिल है। इन खंडों के साथ ही एनएच-907 के 7 किलोमीटर के खंड का संचालन भी शामिल होगा। अब तक इन राजमार्गों के खंडों का संचालन हिमाचल प्रदेश लोक निर्माण विभाग कर रहा था।
एनएचएआई तीन राष्ट्रीय राजमार्ग के 278 किलोमीटर का करेगा रखरखाव, संचालन
एनएचएआई मौजूदा समय में हिमाचल प्रदेश में परवाणू-शिमला, पिंजौर-बद्दी-नालागढ़, किरतपुर-मनाली, शिमला-मटौर और पठानकोट-मंडी राजमार्गों का संचालन कर रहा है। 3 अन्य राजमार्गों का संचालन भी एनएचएआई ही करेगा। इन राष्ट्रीय राजमार्ग के एनएचएआई को संचालन की जिम्मेदारी सौंपे जाने से प्रदेश से गुजरने वाले इन राष्ट्रीय राजमार्गों को का विकास और बेहतर रखरखाव की उम्मीद है। मंत्रालय के आदेशों पर एनएचएआई को सौंपे प्रदेश के तीन राष्ट्रीय राजमार्ग की 278 किलोमीटर एनएच का एनएचएआई संचालन और रखरखाव करेगा। इनमें एनएच-503(पंजाब/हिमाचल प्रदेश सीमा–ऊना–अंब–मुबारकपुर–रानीताल खंड) की कुल लंबाई 99.00 किलोमीटर। एनएच-154 ए (पठानकोट–चंबा-भरमौर खंड) कुल लंबाई 172 किलोमीटर। तीसरे राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच-907 (पांवटा साहिब के निकट एनएच-7 से हिमाचल प्रदेश/पंजाब सीमा तक का खंड) कुल लंबाई 7 किलोमीटर का संचालन और रखरखाव एनएचएआई करेगा।
बेहतर यातायात, सड़क सुरक्षा के साथ संपर्कता में होगा सुधार
प्रदेश और प्रदेश के बाहर से इन राष्ट्रीय राजमार्ग से आवाजाही करने वाले लोगों का सफर आरामदायक और सुखद होगा। एनएचएआई के राष्ट्रीय राजमार्गों के अधिग्रहण से बेहतर यातायात, सड़क सुरक्षा एवं क्षेत्रीय संपर्कता में उल्लेखनीय सुधार होगा और मार्गों के विकास एवं रखरखाव को भी अधिक मजबूत किया जाएगा। इस फैसले से क्षेत्र और प्रदेश में पर्यटन, व्यापार एवं स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी बढ़ावा मिलेगा। एनएचएआई नागरिकों को बेहतर एवं सुरक्षित यात्रा अनुभव प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। -अजय सिंह बरगोती क्षेत्रीय अधिकारी, एनएचएआई