फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   NHAI's decision: Shimla Mataur road will be made four lane from Nauni to Shalaghat

एनएचएआई का फैसला: नौणी से शालाघाट तक फोरलेन बनेगी शिमला-मटौर सड़क

Thu, 23 Dec 2021 11:43 AM IST
Krishan Singh गोपाल शर्मा, जुखाला (बिलासपुर)
गोपाल शर्मा, जुखाला (बिलासपुर) Published by: Krishan Singh Updated Thu, 23 Dec 2021 11:43 AM IST
सार

मटौर-शिमला फोरलेन के परियोजना निदेशक विक्रम मीणा ने बताया कि नौणी-शालाघाट पैकेज 2 को एनएचएआई ने फोरलेन बनाने को प्लान किया है। इस पैकेज में ट्रैफिक का दो सीमेंट फैक्ट्रियों और बिलासपुर के कोठीपुरा में बन रहे एम्स के कारण ट्रैफिक का ज्यादा दबाव रहेगा। 

विज्ञापन
NHAI's decision: Shimla Mataur road will be made four lane from Nauni to Shalaghat
सड़क(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना के कारण धीमी पड़ी शिमला-धर्मशाला फोरलेन को धरातल पर उतारने की कवायद में अब तेजी आने लगी है। ट्रैफिक के ज्यादा दबाव के कारण नौणी से शालाघाट तक 35 किलोमीटर लंबे पैकेज को एनएचएआई ने फोरलेन बनाने का फैसला किया है। इसके लिए इस पैकेज नंबर 2 के सर्वे का काम शुरू हो गया है। छह पैकेज वाले इस फोरलेन को केंद्र सरकार ने करीब 8500 करोड़ का बजट रखा है, लेकिन अब इसकी लागत और भूमि अधिग्रहण पर ज्यादा खर्च आ सकता है।

विज्ञापन


223 किलोमीटर लंबे इस सड़क मार्ग के बनने से इसकी करीब 43 किलोमीटर की दूरी कम होने का अनुमान है। हालांकि, एनएचएआई ने 2019 में सभी पैकेज का फोरलेन बनाने का सर्वे दिल्ली मुख्यालय भेज दिया था, लेकिन बाद में डबल लेन की सर्वे रिपोर्ट भेजी गई थी। बिलासपुर के कोठीपुरा में बन रहे एम्स और दाड़लाघाट में अंबुजा सीमेंट फैक्ट्री व बागा में अल्ट्राटेक सीमेंट फैक्ट्री की वजह से ज्यादा ट्रैफिक दबाव के कारण इस पैकेज को फोरलेन बनाने निर्णय लिया गया है। 
विज्ञापन


इस पैकेज में फोरलेन के लिए 35 से 45 मीटर तक भूमि का अधिग्रहण किया जाएगा। इससे इस सड़क की दूरी कम होगी। इससे आगे के पैकेज को एनएचएआई डबल लेन ही बनाएगा। इसके बारे में मटौर-शिमला फोरलेन के परियोजना निदेशक विक्रम मीणा ने बताया कि नौणी-शालाघाट पैकेज 2 को एनएचएआई ने फोरलेन बनाने को प्लान किया है। इस पैकेज में ट्रैफिक का दो सीमेंट फैक्ट्रियों और बिलासपुर के कोठीपुरा में बन रहे एम्स के कारण ट्रैफिक का ज्यादा दबाव रहेगा। इसके लिए सर्वे का कार्य शुरू कर जल्द इसे पूरा कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed