फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   NHAI: Rs 2,900 crore will be spent on the construction of Nauni Shalaghat four lane in Himachal

एनएचएआई: हिमाचल के नौणी-शालाघाट फोरलेन के निर्माण पर खर्च होंगे 2,900 करोड़ रुपये

Thu, 26 May 2022 01:42 PM IST
Krishan Singh गोपाल शर्मा, संवाद न्यूज एजेंसी, जुखाला (बिलासपुर)
गोपाल शर्मा, संवाद न्यूज एजेंसी, जुखाला (बिलासपुर) Published by: Krishan Singh Updated Thu, 26 May 2022 01:42 PM IST
सार

नौणी से शालाघाट तक 31 किलोमीटर लंबे फोरलेन निर्माण के लिए टेंडर जुलाई में नेशनल हाईवे अथॉरिटी के दिल्ली मुख्यालय से जारी होगा। करीब 2,900 करोड़ रुपये की लागत से फोरलेन का निर्माण होगा। 

विज्ञापन
NHAI: Rs 2,900 crore will be spent on the construction of Nauni Shalaghat four lane in Himachal
फोरलेन(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के नौणी से शालाघाट तक 31 किलोमीटर लंबे फोरलेन निर्माण के लिए टेंडर जुलाई में नेशनल हाईवे अथॉरिटी के दिल्ली मुख्यालय से जारी होगा। करीब 2,900 करोड़ रुपये की लागत से फोरलेन का निर्माण होगा। पैकेज नंबर दो को डिजाइन करने वाली कंपनी ने सर्वे पूरा कर एनएचएआई को सौंप दिया है।एनएचएआई के अधिकारी सर्वे रिपोर्ट का अवलोकन कर रहे हैं। फोरलेन को धुंधन से होकर ले जाया जाएगा। भराड़ीघाट, चमाकड़ी पुल और दाड़लाघाट स्टेशन फोरलेन से बाहर हो जाएंगे। नौणी से शालाघाट जाने के लिए पहले वाया तक दाड़लाघाट 50 किलोमीटर का सफर करना पड़ता है।

विज्ञापन


फोरलेन बनने पर नौणी से शालाघाट की दूरी 31 किलोमीटर रह जाएगी। शिमला-मटौर फोरलेन पांच पैकेज में बनेगा। शिमला से मटौर की दूरी 223 किलोमीटर से घटकर 180 किलोमीटर रह जाएगी। समय भी आठ की जगह चार घंटे लगेगा। फोरलेन में 45 मीटर की चौड़ाई का क्षेत्र अधिकृत किया जाएगा। कोरोना काल के बाद अब चुनावी साल में शिमला-मटौर फोरलेन बनाने की प्रक्रिया में तेजी लाई जा रही है। इसके दो टेंडर हो चुके हैं। रानीताल-कांगड़ा फोरलेन का 18 किलोमीटर का 1,100 करोड़ का टेंडर मार्च 2021 को जारी हो चुका है। इसका निर्माण गाबर कंपनी कर रही है।
विज्ञापन


रानीताल-हमीरपुर तक 37 किलोमीटर डबल लेन का टेंडर मई 2022 को जारी हुआ है। इसका निर्माण एनजी कंपनी करेगी। इस पर 1,146 करोड़ खर्च होंगे। डबललेन के दोनों तरफ दो पहिया वाहनों के लिए डेढ़-डेढ़ मीटर सड़क अलग से रहेगी। हमीरपुर-भगेड़ पैकेज के विस्तारीकरण की प्रक्रिया बाद में शुरू होगी। इसका कारण है कि राज्य लोक निर्माण विभाग ने इसे डबल लेन करने में हाल ही में 150 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। लिहाजा, विभाग इसका अभी उपयोग करना चाहता है। शिमला-धर्मशाला फोरलेन के परियोजना निदेशक विक्रम मीणा ने कहा कि नौणी-शालाघाट फोरलेन का टेंडर जुलाई में दिल्ली मुख्यालय से जारी किया जाएगा। 31 किलोमीटर इस पैच पर 2,900 करोड़ की लागत आने का अनुमान है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed