फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   NH shimla rampur is through

बर्फबारी के पांचवें दिन एनएच 05 बहाल, बस सेवा शुरू

Wed, 12 Jan 2022 11:12 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jan 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
NH shimla rampur is through
बर्फबारी के चलते बंद पड़ी थी बस सेवा, रात्रि बस सेवा अभी बंद रहेगी
विज्ञापन

क्रॉसर
रामपुर और रिकांगपिओ डिपो की बसों का संचालन भी शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। आखिरकार बुधवार को राष्ट्रीय राजमार्ग-05 रामपुर-शिमला पर नारकंडा से होते हुए पथ परिवहन निगम ने बसों की आवाजाही शुरू कर दी। बीते सप्ताह शनिवार को हुई बर्फबारी के चलते यहां से यातायात बंद चल रहा था। हालांकि इस रूट पर निजी बसें मंगलवार से ही चलना शुरू हो गई थीं। इस रूट पर रात्रि बस सेवा अभी बंद रहेगी। इसके पीछे कारण दिया जा रहा है कि रात को ठंड के चलते सड़कों पर बर्फ जम जाती है जिससे वाहन स्किड होकर दुर्घटना का शिकार हो सकते हैं।
एचआरटीसी ने बुधवार से रामपुर और रिकांगपिओ की बसें नारकंडा होते चलाईं। इससे पहले मंगलवार एचआरटीसी की बसें वाया मशोबरा-बसंतपुर चलाई जा रही थीं। बस सेवा बहाल होने से आम लोगों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

मंगलवार रात हल्की बर्फबारी के बावजूद सड़क मार्ग साफ होने के बाद बुधवार सुबह नारकंडा से होते हुए बस सेवा बहाल हो गई। डीसी शिमला के आदेशों के बाद पीडब्ल्यूडी की एनएच विंग ने सुबह सात बजे से ही नारकंडा के आसपास सड़क पर रेत मिट्टी डालने का काम शुरू कर दिया। सुबह करीब नौ बजे बसों के संचालन को हरी झंडी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

एचआरटीसी के रामपुर डिपो की रामपुर-जम्मू बस वाया नारकंडा रवाना की गई। अड्डा प्रभारी भागमल ने बताया कि दिन के समय सभी बसें बुधवार से वाया नारकंडा होकर चलाई गईं हैं। रिकांगपिओ डिपो की हरिद्वार चंडीगढ़ और रिकांगपिओ-चंडीगढ़ (डीलक्स) बसें भी वाया नारकंडा चलाई गई।
डीलक्स बसों का भी वाया नारकंडा संचालन शुरू
अड्डा प्रभारी रिकांगपिओ रणवीर सिंह ने बताया कि डीलक्स बसें अप और डाउन में वाया नारकंडा भेजी गईं हैं। निजी बस ऑपरेटरों ने भी नारकंडा होते हुए बस सेवा शुरू कर दी। हिमालयन बस ऑपरेटर यूनियन के पूर्व अध्यक्ष जयगोपाल राजटा ने बताया कि बुधवार को रिकांगपियो शिमला और रामपुर शिमला रूट की बसें वाया नारकंडा चला दी है। सुबह के समय ही सड़क पर रेत मिट्टी डाल दी थी जिसके बाद बस सेवा शुरू कर दी गई। किनफैड बस सर्विस के परिचालक ताराचंद ने बताया कि नारकंडा से होते हुए बस सेवा शुरू हो गई है। नारकंडा के नीचे कुछ जगहों पर फिसलन है।

एक दिन पहले ही चल पड़ी थी प्राइवेट बसें
निजी बस आपरेटरों ने रामपुर और रिकांगपिओ रूट पर मंगलवार से बसें चलानी शुरू कर दी थीं। लेकिन एचआरटीसी के अधिकारियों ने दावा किया था कि बसों के संचालन के लिए सड़क की स्थिति ठीक नहीं है। लोक निर्माण विभाग की नेशनल हाइवे विंग के अधिकारियों का कहना है कि मंगलवार को सड़क बहाल कर दी थी, छोटे वाहनों और निजी बसों का संचालन शुरू हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed