फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   NH-5 jammed for eight hours, queues of vehicles from Dhali to Kufri

एनएच 05 पर 8 घंटे प्रभावित रही वाहनों की आवाजाही

Sat, 05 Mar 2022 11:26 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Mar 2022 11:26 PM IST
विज्ञापन
NH-5 jammed for eight hours, queues of vehicles from Dhali to Kufri
शिमला में छराबड़ा के समीप ट्राला फंसने से ढली संजौली बाईपास तक वाहनों की लंबी कतारें। संजौली बाई - फोटो : SHIMLA CITY
शिमला। राष्ट्रीय राजमार्ग-05 पर शिमला और छराबड़ा के बीच शुक्रवार देर रात करीब ढाई बजे ट्राला और ट्रक फंसने के कारण करीब आठ घंटों तक वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही। इस दौरान कुफरी से ढली बाईपास तक करीब 8 किलोमीटर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया। ट्राले पर लोहे की करीब 30 टन प्लेटें लदी थीं, जिसके कारण इसे हटाने में शिमला पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। यातायात बंद होने के कारण आवाजाही करने वाले हजारों लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

राजधानी शिमला और ऊपरी शिमला के बीच सड़क संपर्क पूरी तरह बंद हो गया। ऊपरी शिमला से राजधानी की ओर आ रहे लोगों को कुफरी चायल सड़क और भलखू सड़क से होकर शिमला पहुंचना पड़ा। स्कूल-कॉलेज के बच्चों, कर्मचारियों और सैलानियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। पुलिस ने सुबह करीब साढ़े आठ बजे ट्राले के साथ फंसा ट्रक हटाकर सड़क को वन-वे बहाल किया लेकिन रातभर से जाम में फंसी गाड़ियों के कारण जाम की समस्या और अधिक गहरा गई। क्रेन की मदद से ट्रक तो हटा दिया गया लेकिन क्रेन भारी भरकम ट्राले को हिला भी नहीं पाई। इसके बाद पुलिस ने हाइड्रा का इंतजाम किया। ट्राले के दो टायर रेलिंग तोड़कर सड़क से बाहर निकल गए थे। इसलिए हाइड्रा से ट्राले को निकालने में भी दिक्कत पेश आई। सुबह करीब 10:30 बजे ट्राला सड़क से हटाने के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर दोनों ओर यातायात बहाल करवाया गया।
विज्ञापन

राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिशासी अभियंता पीपी सिंह ने बताया कि ट्राला ओवरलोड होने के कारण समस्या पेश आई। सड़क को हल्का नुकसान हुआ है जिसे जल्द ही दुरुस्त कर दिया जाएगा। पुलिस अधिकारी ने बताया कि 30 टन भारी ट्राला को हटाने में दिक्कत पेश आई। हाइड्रा उपलब्ध न होने के कारण अधिक समय लग गया। पुलिस टीम लगातार व्यवस्था बनाने के लिए तैनात रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

11 बजे के बाद रवाना हुईं बसें
राजधानी शिमला से कुफरी सहित ऊपरी शिमला के लिए शनिवार को सुबह 11 बजे के बाद बस सेवा बहाल हो पाई। यात्रियों को घंटों बसों का इंतजार करना पड़ा। ढली बस स्टॉप पर लोगों की भीड़ जुटी रही। वाहनों की कतार ढली से संजौली तक पहुंच गई।

जाम में फंसे रहे टूरिस्ट वाहन
सड़क बंद होने के कारण दोपहर तक टूरिस्ट वाहन जाम में फंसे रहे जिसके कारण सैलानियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। वीकेंड पर भारी संख्या में शिमला पहुंचे सैलानी कुफरी और नारकंडा जाने के लिए होटलों से निकले थे लेकिन जाम के कारण आधे रास्ते से ही वापस लौटना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed