फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   NGT seeks record of Kullu Manali Hotels

दो हफ्ते में कुल्लू-मनाली के सभी होटलों की जांच रिपोर्ट दो: एनजीटी

Thu, 17 May 2018 01:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Updated Thu, 17 May 2018 01:45 PM IST
विज्ञापन
NGT seeks record of Kullu Manali Hotels

नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) ने हिमाचल प्रदेश के कुल्लू-मनाली में होटलों का सर्वे कर अगली रिपोर्ट दाखिल करने के लिए राज्य सरकार को दो हफ्तों का समय दिया है। वहीं होटलों की जांच को लेकर गठित कमेटी की ओर से 40 होटलों की सूची बुधवार को एनजीटी में दाखिल की गई। इनमें 14 होटल ऐसे हैं, जिन्होंने सरकारी वन भूमि पर अतिक्रमण किया है। मामले पर अगली सुनवाई 28 मई को होगी। 

विज्ञापन


जस्टिस आरएस राठौर की अध्यक्षता वाली पीठ इस मामले पर सुनवाई कर रही है। सुनवाई के दौरान पीठ ने सरकार की ओर से पेश अधिवक्ता से कहा कि आखिर वह सभी होटलों का सर्वे और जांच रिपोर्ट क्यों नहीं दाखिल कर रहे हैं। 
विज्ञापन


इस पर सरकार की ओर से पेश अधिवक्ता ने कहा कि कुल्लू-मनाली के तहत कंट्री एंड टाउन प्लानिंग विभाग में अधिकारियों और कर्मचारियों की संख्या बेहद कम है। धीरे-धीरे जांच जारी है। 1000 से भी अधिक होटल हैं। एक होटल की जांच करने में कम से कम एक दिन खर्च होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में बड़ी संख्या में होटलों की जांच एक ही दिन संभव नहीं है। विभाग में दो लोगों की हाल ही में मृत्यु भी हो चुकी है। एक अधिकारी की मौत होटल संबंधी जांच और दूसरे के मौत हृदयाघात के कारण हुई है। अगली सुनवाई में 40 और होटलों की सूची ट्रिब्यूनल में दाखिल कर दी जाएगी। वहीं 11 मई को ट्रिब्यूनल के जरिए दिए गए आदेशों के तहत सरकार की ओर से एक लाख रुपए का जुर्माना भी जमा कर दिया गया है।


एनजीटी ने एक समिति गठित कर कुल्लू-मनाली में सभी होटलों की संयुक्त जांच कर रिपोर्ट दाखिल करने का आदेश दिया था। पीठ ने कहा था कि पता किया जाए कि कितने होटलों ने अतिक्रमण किया है और कितने होटल बिना अनुमति के चल रहे हैं। यदि होटल अनुमति के साथ चल रहे हैं तो क्या वे सीवेज शोधन प्लांट के साथ जुड़े हैं। इसके बाद पहली रिपोर्ट दाखिल की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed