फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Dharamshala News ›   palampur newlywed bride left home jewelry cash after marriage

हिमाचल प्रदेश: शादी के डेढ़ माह बाद गहने-नकदी लेकर दुल्हन फरार, पति को किया मैसेज- यहां रहना अच्छा नहीं लगता

Tue, 25 Aug 2026 10:27 AM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला।
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला। Published by: Ankesh Dogra Updated Tue, 25 Aug 2026 10:27 AM IST
सार

कांगड़ा जिले के पालमपुर क्षेत्र में शादी के करीब डेढ़ माह बाद नवविवाहिता के घर से चले जाने का मामला सामने आया है। पति का आरोप है कि महिला करीब पांच लाख रुपये के सोने-चांदी के गहने और 50 हजार रुपये नकद लेकर चली गई। बताया जा रहा है कि शादी से पहले दोनों की इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई थी। घर से जाने के बाद महिला ने पति को मैसेज कर कहा कि उसे उसके घर में रहना अच्छा नहीं लग रहा। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
palampur newlywed bride left home jewelry cash after marriage
गहने और नकदी लेकर दुल्हन फरार - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

कांगड़ा जिले के पालमपुर क्षेत्र में शादी के करीब डेढ़ माह बाद नवविवाहिता के घर से चले जाने का मामला सामने आया है। पति का आरोप है कि महिला घर से करीब पांच लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण और 50 हजार रुपये की नकदी लेकर चली गई। घर से जाने के बाद उसने पति को मैसेज कर कहा कि उसे उसके घर में रहना अच्छा नहीं लग रहा है। इसके बाद से उसका मोबाइल नंबर बंद बताया जा रहा है और सोशल मीडिया पर भी कोई जवाब नहीं मिल रहा।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश की रहने वाली युवती की पालमपुर क्षेत्र के युवक से इंस्टाग्राम के माध्यम से दोस्ती हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और उन्होंने शादी करने का फैसला किया। इसके बाद युवक अपने परिजनों के साथ उत्तर प्रदेश गया और युवती को शादी के बाद पालमपुर स्थित अपने घर ले आया। परिवार की ओर से नवविवाहिता के घर आने पर धाम का आयोजन भी किया गया।
विज्ञापन


परिजनों के अनुसार शादी के बाद युवती सामान्य तरीके से परिवार के साथ रह रही थी। उसके व्यवहार को लेकर परिवार को किसी तरह का संदेह नहीं हुआ। करीब डेढ़ माह बाद उसने अपनी सास से आभूषण मांगे। बताया गया कि उसने कहा था कि वह अपने पति के साथ कहीं घूमने जा रही है। उसकी बात पर भरोसा करते हुए सास ने उसे सोने और चांदी के आभूषण दे दिए। हालांकि, चांदी के कुछ आभूषण सास के पास ही रह गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों का आरोप है कि आभूषण मिलने के बाद युवती रात के समय घर से चली गई। आरोप है कि वह अपने साथ करीब पांच लाख रुपये के सोने-चांदी के गहने और घर में रखी करीब 50 हजार रुपये की नकदी भी ले गई।

सुबह पति ने कमरे में उसे नहीं पाया तो परिवार के सदस्यों के साथ उसकी तलाश शुरू की गई। रिश्तेदारों और अन्य संभावित स्थानों पर भी जानकारी जुटाई गई, लेकिन उसका पता नहीं चल सका। इसके बाद पति के मोबाइल पर महिला का संदेश आया, जिसमें उसने कथित तौर पर कहा कि उसे उसके घर में रहना अच्छा नहीं लग रहा।

परिवार के मुताबिक संदेश के बाद महिला का मोबाइल नंबर बंद हो गया। सोशल मीडिया के माध्यम से संपर्क करने की कोशिश भी की गई, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। घटना के बाद परिवार खुद को ठगा महसूस कर रहा है और क्षेत्र में भी यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। फिलहाल उपलब्ध जानकारी के अनुसार मामले की पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं करवाई गई है। इसलिए महिला के घर से जाने और गहने-नकदी साथ ले जाने से जुड़े आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed