{"_id":"86c7e40d1b1b4092651b54e95051d2dc","slug":"ngt-decision-on-rohtang-pass-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर एनजीटी पहुंचे टैक्सी ऑपरेटर, सुनवाई आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिर एनजीटी पहुंचे टैक्सी ऑपरेटर, सुनवाई आज
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Thu, 28 May 2015 08:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहतांग दर्रे से हर दिन केवल एक हजार पर्यटक वाहनों को जाने देने की अनुमति के खिलाफ टैक्सी संचालकों ने बुधवार को राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) का दरवाजा खटखटाया। अधिकरण इस मामले में गुरुवार को सुनवाई करेगा।
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट ने इसमें दखल देने से इनकार करते हुए एनजीटी में जाने के लिए कहा था। टैक्सी संचालकों ने न्यायिक सदस्य यूडी साल्वी की पीठ के सामने अपनी बात रखते हुए कहा कि यह बेहद महत्वपूर्ण मामला है।
विज्ञापन
इस समय इलाके में पर्यटन का मौसम चल रहा है। ऐसे में अधिकरण के आदेश के कारण उन्हें हर दिन काफी घाटा उठाना पड़ रहा है। बाहर से आने वाले लोगों को भी दिक्कत हो रही है। उन्होंने याचिका पर तुरंत सुनवाई की मांग की। इस पर एनजीटी ने याचिका को रजिस्ट्री के सामने दर्ज कराने के लिए कहा।
विज्ञापन
अधिकरण इस पर गुरुवार को विचार करेगा। एनजीटी ने 14 अगस्त तक रोहतांग दर्रे से गुजरने वाले डीजल और पेट्रोल पर्यटक वाहनों की संख्या सीमित कर दी है।