फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   NGT Big decision on rohtang.

रोहतांग जाने वालों के लिए राहत, अब जा सकेंगी गाड़ियां

Wed, 19 Aug 2015 07:20 PM IST
Updated Wed, 19 Aug 2015 07:20 PM IST
विज्ञापन
NGT Big decision on rohtang.

रोहतांग मामले को लेकर एनजीटी ने टैक्सी मालिकों को नबंवर तक की राहत दे दी है। अपने आदेश में कोर्ट ने कहा है कि 30 नबंवर तक रोहतांग के लिए एक हजार गाडिय़ों को जाने दिया जाए। जिसमें 400 डीजल और 600 पेट्रोल के वाहन है। वहीं राज्य सरकार को निर्देश दिए गए है कि जल्द रोहतांग के लिए दो सीएनजी बसों को शुरू किया जाए।

विज्ञापन


जैसे ही बसें शुरू होती है वैसे ही रोहतांग भेजी जाने वाली टैक्सियों की संख्या कम की जाए। खबर की पुष्टि उपायुक्त कुल्लू राकेश कंवर ने की है। उन्होंने कहा कि अभी रोहतांग और आस पास के क्षेत्रों में साहसिक गतिविधियों सहित अन्य व्यावसायिक कारोबारियों को कोर्ट से किसी प्रकार की राहत नहीं मिली है।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि फरवरी माह में नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने रोहतांग जाने वाले वाहनों पर रोक लगा दी थी। लेकिन मई माह में कोर्ट ने रोहतांग के लिए एक हजार वाहन भेजने का फैसला दिया। जिसमें 400 डीजल और 600 पेट्रोल के वाहन शामिल थे। लेकिन यह मोहलत 14 अगस्त तक दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

17 अगस्त को प्रशासन ने लगाई थी रोक

NGT Big decision on rohtang.

जैसे ही मोहलत खत्म हुई जिला प्रशासन ने 17 अगस्त को रोहतांग जाने वाले सभी प्रकार के वाहनों पर रोक लगा दी थी। जिसके बाद टैक्सी यूनियन और अन्य कारोबारी संगठन भडग़ गए थे। वहीं संगठनों के पदाधिकारियों ने साफ कर दिया था कि अगर तीन दिन में रोहतांग के लिए वाहनों को भेजने का फैसला नहीं लिया गया तो वह मनाली को पूर्ण बंद कर देंगे।

इसके बाद प्रदेश सरकार ने मंगलवार को कोर्ट में पुनर्विचार याचिका दायर की। जिस पर बुधवार को सुनवाई करते हुए कोर्ट ने टैक्सी चालकों को रोहतांग जाने के लिए 30 नवंबर तक की राहत प्रदान दी है। इधर,एसडीएम मनाली ज्योति राणा ने बताया कि जैसे ही लिखित आदेश उपायुक्त कुल्लू की ओर से मिलेंगे वाहनों को रोहतांग जाने के लिए परमिट जारी कर दिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed